July 9, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर18सितम्बर23* आई.जी.आर.एस. पोर्टल के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

कानपुर18सितम्बर23* आई.जी.आर.एस. पोर्टल के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी अपडेट 18 सितंबर 2023 कानपुर नगर।

कानपुर18सितम्बर23* आई.जी.आर.एस. पोर्टल के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई.जी.आर.एस. पोर्टल में प्राप्त संदर्भो के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बंध में आई.जी.आर.एस. पोर्टल के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त नोडल अधिकारियों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय में निस्तारित किए जाने के संबंध में निम्न निर्देश दिए गए:-
• डिफाल्टर श्रेणी में लम्बित संदर्भो वाले विभागों के अधिकारियों जैसे कानपुर विकास प्राधिकरण, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य अभियंता केस्को, तहसीलदार घाटमपुर को संदर्भ डिफास्टर श्रेणी में लम्बित होने के संबंध में चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में गुणवतापूर्ण निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए।
• सितम्बर माह में प्राप्त संदर्भो के फीडबैक की समीक्षा करते हुये सर्वाधिक अंसतोषजनक फीड बैक प्राप्त करने वाले केस्को, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, श्रम विभाग, उप जिलाधिकारी घाटमपुर, खंड विकास अधिकारी बिल्हौर, अधिशासी अभियंता जलकल को संदर्भों के निस्तारण हेतु निर्धारित प्रारूप जिसमें शिकातकर्ता का नाम, गवाह, निस्तारणकर्ता अधिकारी का नाम एवं पदनाम आदि स्पष्ट अंकित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
• सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी आख्या को शिकातकर्ता से वार्ता करने के साथ-साथ स्थलीय निरीक्षण के बिना अपलोड न किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा यथा संभव शिकायत का निस्तारण पक्षों की मौजूदगी में ही किया जाए।
• माह के प्रथम शनिवार दिनांक 02-09-2023 को आयोजित फीडबैक सेशन से सम्बंधित विभाग के नोडल अधिकारियों से समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि भविष्य में किसी भी सन्दर्भ की आख्या को सरसरी तौर पर निस्तारित करते हुये अपलोड न किया जाये। साथ ही फीडबैक सेशन में असंतोष जनक प्राप्त सभी संदर्भो का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराते हुये पुनः निस्तारण आख्या उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
• राजस्व विभागों की आख्या में लेखपाल का नाम, क्षेत्र आदि का स्पष्ट उल्लेख करते हुए मोहर निश्चित लगाई जायी। कोई भी आख्या केवल लेखपाल की हस्ताक्षरित न अपलोड की जाये।
• विद्युत विभाग के अधिकारियों को अधिशासी अभियंतावार लाग-इन आई.डी. का सृजन कराते हुये प्राप्त संदभो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्दशित किया गया।
• मुख्य चिकित्सा अधीक्षक काशीराम चिकित्सालय द्वारा शिकायत के निस्तारण की गलत आख्या संलग्न किए जाने के दृष्टिगत उनका कारण बताओ नोटिस एवं संबंधित पटल सहायक के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.