February 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर18दिसम्बर*महिला का रक्तरंजिश शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला

कानपुर18दिसम्बर*महिला का रक्तरंजिश शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला

कानपुर18दिसम्बर*महिला का रक्तरंजिश शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला

यूपी आजतक की खबर अरविंद कुमार बाल्मीकि जी की 7518247768

जनपद कानपुर नगर उत्तर प्रदेश कानपुर आउटर – सजेती थाना क्षेत्र के बम्हौरी गाव में बीते 30 अक्टूबर शनिवार शाम पूरे इलाके में उस वक़्त सनसनी फैल गई थी,जब घर के अंदर एक महिला का रक्तरंजिश शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला था,मामले की जानकारी होते स्थानीय लोगो ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी,सूचना पर पहुची पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के दौरान मामले की जाच कर आरोपियो की तलाश में जुट गई थी. वही पुलिस ने बीती शाम सूत्रों की मदद से हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियो को आलाकत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया हैये था पूरा मामला जानकारी के अनुसार बताते चले कि मृतका श्यामा देवी सजेती थाना क्षेत्र के बम्हौरी गाव की रहने वाली महिला है महिला के पति का स्वर्गवास हो जाने के कारण वह अपने बेटे के साथ गाव में रहती थी ग्रामीणों के अनुसार मृतका का बेटा राहुल बाहर नौकरी करता है

30 अक्टूबर शनिवार शाम जब महिला घर मे अकेले थी तभी सूना घर पाकर अज्ञात अपराधी ने महिला के सर पर धारदार हथियार से हमला करते हुए हत्या की घटना को अंजाम दे डाला. वही मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गई.वही ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी. सूचना पर पहुची पुलिस ने मामले की जाच करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. वही पुलिस सभी बिन्दुओ को ध्यान में रखते हुए मामले की जाच में जुट गई थी पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपियो को किया गिरफ्तार एडिशनल एसपी आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि 30 अक्टूबर को बमहौरी गाव में एक महिला की धारदार हथियार से हमला करते हुए निर्मम हत्या उसी के घर में की गई थी, जिसके दौरान पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. वही पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. बीती शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी अमन व जीतू जो कि बम्हौरी गाव के रहने वाले है उनको गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियो के पास से आलाकत्ल हथियार समेत एक जोड़ी सोने के झाले ,एक जोड़ी चांदी की पायल व एक कमरबंद पेटी भी बरामद की है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है गिरफ्तार करने वाली टीम 1एस सो नीरज बाबू थाना अध्यक्ष सजेती कानपुर आउटर 2 उ0नि घोड़ेलाल प्रजापति 3 उ0नि सूर्यदेव चौधरी 4 का0 भारत रत्न पाण्डेय 4 का0 दर्शन गौतम

Taza Khabar