कानपुर17सितम्बर23*पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के 35वें रक्तदान शिविर में लगा रक्तदान का शतक*
*कमिश्नरेट 2.0 का सर्वाधिक रक्तदान शिविर*
-कमिश्नरेट 2.0 के थाना चमनगंज के अंर्तगत हिना मैरिज हॉल में आयोजित 35वें शिविर में रक्तदाताओं ने किया 103 यूनिट रक्तदान
-थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिये लगाया जा रहा है रक्तदान शिविर
कानपुर। थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिये कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट 2.0 लगातार रक्त के महादानियों के लिए शिविर लगाकर रक्तदान का अवसर प्रदान कर रहा है। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर द्वारा थाना चमनगंज के अन्तर्गत हिना मैरिज हॉल में आयोजित 35वें रक्तदान शिविर में रक्तदानियों के द्वारा 103 यूनिट रक्तदान किया।
थानाध्यक्ष नवाब अहमद के साथ ही पुलिस कर्मियों ने थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की रक्षा का संकल्प लिया और बढ़चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कुशल टीम और कानपुर थैलेसीमिक सोसाइटी ने सहयोग किया। 35वे रक्तदान शिविर में कुल 103 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया इस दौरान रक्तदान करने पहुंचे 22 लोग चिकित्सकीय समस्या के कारण रक्तदान नहीं कर सके। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के द्वारा थैलेसीमिया के करीब 180 पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन कानपुर थैलेसीमिक सोसाइटी के साथ अनवरत आयोजित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष नवाब अहमद, उ.नि. राहुल राणा,उ.नि. तेजवीर सिंह, मुख्य आरक्षी मो० वकील सहित अन्य पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगो ने रक्तदान किया। थानाध्यक्ष चमनगंज के द्वारा रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

More Stories
जालौन29अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उरई से बड़ी खबरें इस वक्त:
पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 बैंकों पर पुलिस का पहरा: SP के आदेश पर जिलेभर में चेकिंग*
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!