*कार्यालय- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर।*
कानपुर17मई23*विधि छात्रों की होगी समर इंटर्नशिप 25 मई तक कर सकते आवेदन*
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, कानपुर नगर के विधि छात्रों की समर इंटर्नशिप के कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा करायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश *श्रीमती शुभी गुप्ता* ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा विधि छात्रों का समर इंटर्नशिप कार्यक्रम जून में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा कराया जाना है इसमें अधिक से अधिक विधि छात्र शामिल हो सकते हैं इसके लिए आवेदन पत्र अपने विभागाध्यक्ष के अनुरोध के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर के कार्यालय में 25 मई 2023 तक जमा कर सकते हैं। विधि छात्र अपने कॉलेज के प्राचार्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय कानपुर नगर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
————

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया