कानपुर16मई*लीकेज सिलेंडर से घर में लगी आग महिला झुलसी सामान जलकर राख
शिवराजपुर खाना बनाते समय लिकेज गैस सिलेंडर से घर में आग लग गई।छप्पर और कमरे में आग लग जाने से घर का सामान अनाज जलकर राख हो गया।
रविवार क्षेत्र के राजेपुर गांव मंजरा सादियानपुर के रहने वाली राजरानी पत्नी झब्बू बाबा ने बताया कि वह शाम चार बजे खाना बना रही थी तभी लीकेज गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली।आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग लगने से घर में खड़ी बाईक और अनाज जलकर राख हो गया था साथ गाय का बच्चे की जलकर मौत हो गई थी।बड़े पुत्र सीताराम ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही खेतो से अनाज की कटान कर घर में अनाज को बोरिया लगाई गई थी।जो की आग में जलकर राख हो गई।घर में भोजन बनाने के लिए अनाज तक नहीं बचा है।
आग लगने के बाद ग्रामीणों ने हैंडपंप से पानी भरकर आग पर कुछ काबू पा लिया था।सूचना के कई घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची थी।तब तक ग्रामीणों ने कुछ जगहों पर आग पर काबू पा लिया था।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*