कानपुर16फरवरी*चिन्हित पात्र दिव्यांगजन को 17फरवरी को उनकी आवश्यकता के अनुरूप निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
सादर अवगत कराना है कि *जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री विनय उत्तम द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक कल 17 फरवरी, 2023 को समय अपरान्ह 12ः00 बजे सेवायोजन कार्यालय परिसर, सर्वोदय नगर, कानपुर नगर (दिव्यांग भवन के सामने) मुख्य अतिथि मा० अध्यक्ष महोदय विधानसभा, उ०प्र० सरकार तथा अति विशिष्ट अतिथि मा० सांसदगण व विशिष्ट अतिथि मा० विधायकगण के कर कमलों द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत पूर्व से चिन्हित पात्र दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुरूप निःशुल्क सहायक उपकरण मोटराइज्ड टाईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, बैशाखी, व्हीलचेयर, कान की मशीन आदि वितरण किया जाना है। (सम्पर्क सूत्र-7827309546)*
अतः आपसे निवेदन है कि उक्त कार्यक्रम में अपने सम्मानित मीडिया संस्थान से प्रतिनिधि को भेजकर कवरेज कराने का कष्ट करें।
भवदीय
जिला सूचना अधिकारी
कानपुर नगर।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*