कानपुर16अप्रैल25*संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, गंगाजल लेकर पहुंचे तो पुलिस ने छीना।
#कानपुर: संघ प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों 5 दिन के प्रवास पर कानपुर में हैं। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध का ऐलान किया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संघ प्रमुख प्रयागराज महाकुंभ नहीं गए, इसी वजह से उन्हें गंगाजल भेंट करने का निर्णय लिया गया।
जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता गंगाजल लेकर संघ कार्यालय की ओर रवाना हुए, मौके पर मौजूद पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत करते हुए उन्हें रोका और कड़ी मशक्कत के बाद गंगाजल को जब्त कर लिया।
इस दौरान हल्का तनाव का माहौल भी बना, लेकिन पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में रही।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका विरोध प्रतीकात्मक था, जबकि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया।

More Stories
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..