कानपुर15दिसम्बर*छह सालों से देश के कई शहरों में घूम रहा था रिजवान हाल ही में पाकिस्तान जाने की जानकारी भी आई सामने
कानपुर नगर आपको बता दें बांग्लादेशी नागरिक रिजवान मोहम्मद को लेकर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आते जा रहे हैं। खुफिया सूचनाओं और रिजवान के मोबाइल नंबर की सीडीआर से पता चला है कि बांग्लादेश से आने के बाद वह पूरे देश में घूम रहा था। दिल्ली और गुजरात की बार-बार यात्राओं ने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ी सूचना यह है कि रिजवान चार महीने पहले ही पाकिस्तान गया था।
बता दें, कानपुर में अवैध दस्तावेजों के साथ रह रहा बांग्लादेशी नागरिक रिजवान साल 2016 में परिवार के साथ बंगाल के रास्ते बांग्लादेश से भारत आ गया था। पुलिस को रिजवान के मोबाइल नंबर की सीडीआर मिल गई है, जिससे साफ हुआ है कि कानपुर में रहने के दौरान छह सालों में उसने भारत के कई राज्यों का दौरा किया। मुख्य रूप से उसके गुजरात के सूरत शहर और दिल्ली बार-बार जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा वह कोलकाता, मुंबई, नागपुर, भोपाल, चेन्नई, जम्मू आदि लगभग डेढ़ से दो दर्जन शहरों में गया। वहीं दिल्ली के साथ कोलकाता भी जाएगी जांच टीम।
More Stories
अलवर 1 अक्टूबर 26*आदिनाथ पब्लिक स्कूल अलवर में एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग कार्यशाला आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*रायगड किनारपट्टीवर ‘सागर कवच अभियान २०२६’ मोहीम युद्धपातळीवर सुरू; जल, भूमी आणि हवाई मार्गांवर कडक पहारा
नई दिल्ली 1 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार*