कानपुर14मार्च* पुलिस की मौजूदगी में बार-बालाओं का अश्लील डांस का वीडियो वायरल
थाना महाराजपुर क्षेत्र के नरवल अंतर्गत नरायनपुर गांव में ग्राम प्रधान के बच्चे के जन्मदिन समारोह पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बार-बालाओं ने अश्लील डांस किया वहीं महाराजपुर के थानाध्यक्ष समारोह में शामिल हुए और बार-बालाओं के नृत्य का पूरा मजा लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक महाराजपुर थाना के नरायनपुर गांव में 11 मार्च को ग्राम प्रधान के बेटे का जन्मदिन था इस खुशी में अश्लील डांस का आयोजन किया गया था. हद तो तब हो गई जब महाराजपुर थानाध्यक्ष सतीश कुमार राठौर अपने दल बल के साथ समारोह में शामिल हुए और अश्लील डांस करते बार बालाओं के नृत्य का पूरा मजा लिया जिसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया पुलिस की मौजूदगी में बार-बालाओं के अश्लील नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से हड़कंप मच गया। अब सोचने वाली बात यह कि जब समारोह में महाराजपुर थानाध्यक्ष स्वयं मौजूद रहे तो उन्होंने बार-बालाओं के नृत्य को क्यों नही बन्द कराया फिलहाल बार-बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने से पुलिस के उच्चाधिकारियों में भी सनसनी फैल गई है। अब सवाल यह उठता है इस मामले पर पुलिस के उच्च अधिकारी क्या कार्रवाही करते है मामले में लीपापोती करके टरका देते है या कोई कानूनी कार्रवाही करते है।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*