कानपुर12जून2023*सहायक पुलिस आयुक्त पनकी ने महिलाओं को किया जागरूक*
कानपुर महानगर के क्षेत्र पनकी अंतर्गत पंचमुखी हनुमान धाम चौकी पनकी मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट के निर्देशन में पनकी के नागेश्वर मंदिर कछुआ तालाब में सहायक पुलिस आयुक्त निशांक शर्मा द्वारा महिलाओं को महिला जागरूकता अभियान के अंतर्गत संबोधित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग व सचेत करने के उद्देश से संबोधित कर बताया । कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी थानों में महिला पुलिस बीट का गठन किया गया है । जहां 20740 महिला बीट पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं । जिनके माध्यम से महिला कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में भी महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है । उसी के अंतर्गत सहायक पुलिस आयुक्त पनकी ने कछुआ तालाब नागेश्वर मंदिर में महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाना एवं उनकी रोकथाम करने के लिए महिला विंग हमेशा तत्पर रहकर जागरूक कर महिलाओं को थाने तक लाकर महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से उनकी समस्याओं पर तत्काल निराकरण संबंधी प्रक्रिया कर कार्यवाही की जा रही है । एसीपी पनकी द्वारा अपने क्षेत्र के संबंधित थानों में महिला जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान से नारी की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन बनाकर उन्हें महिला संबंधी अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मोबाइल नंबरों के जरिए तत्काल कार्यवाही की जा रही है । जैसे 1090 ,112 , 1076 , 108 , की जानकारी उपलब्ध कराकर महिलाओं को जागरूक किया गया । प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति अधिक सजगता से कार्य किया जा रहा है। योजनाओं के जरिए उन्हें लाभान्वित भी किया जा रहा है। जैसे कन्या सुमंगला योजना, सामाजिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित योजनाओं के द्वारा लाभ पहुंचाया जा रहा है नागेश्वर मंदिर के महन्त हृदेश पाठक ने बताया की इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं में निडरता एवं साहसिक रूप से अत्यधिक सशक्त होंगी । जिससे महिला संबंधी अपराधों में कमी आएगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी पनकी विक्रम सिंह उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, कुलदीप सिंह चौहान, शेर सिंह, संजय सिंह ,अवनीश कुमार , हेड कांस्टेबल रामनरेश , विष्णु सिंह कांस्टेबल सुलभ तिवारी महिला कांस्टेबल रीनू व सुमन उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*