कानपुर12अप्रैल*हर वर्ष की भांति काली का जगराता और भंडेरे का आयोजन
शिवराजपुर कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ काली के दरबार में हवन पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
मंगलवार को कस्बे के महिंद्रा एजेंसी (तोमर मार्केट) पाठकपुर में विशाल भंडारे का आयोजन कर मां काली का अद्भुत भव्य श्रंगार एवं भव्य सुंदर सुंदर झाकियों का आयोजन किया गया।रात्रि भर मां काली के जगराता में भक्त कृष्ण राधा भोलेनाथ अघोरी भूत प्रेतों की झाकियां का आनंद लेते रहे। पिछले दो वर्षो में कोरोना काल की वजह से भंडारा और श्रंग्रार बंद था।क्षेत्र के हजारों भक्तों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में रामबिलास तोमर मोनू तोमर भोलू दुबे रवि प्रताप नीलकमल चौहान कपिल तिवारी सोनू कटियार त्रिभुवन अवस्थी नीरज मिश्रा पंकज मिश्रा अरुण चौरसिया रघुवेंद्र आदित्य धीरेंद्र तोमर बड़े गुप्ता राजू गुप्ता सतेंद्र राठौर शिवा अग्रवाल आयुष गुप्ता धीरू तिवारी आदि भक्तगण मौजूद रहे।
More Stories
दिल्ली 26 अक्टूबर 26*रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए बड़ी खबर…
महोबा 26 अक्टूबर 26*एक ही जिले में तैनात दो PCS अधिकारियों में पहले प्यार हुआ अब कर रहे है शादी
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में दीपदान एवं रामायण पाठ का आयोजन*