कानपुर11अप्रैल*भगवा रंग और तिरंगा के साथ निकली रामनवमी यात्रा
शिवराजपुर।नवदुर्गा के खत्म होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भगवा रंग और तिरंगा फहराकर क्षेत्र से पूजा अर्चना कर भव्य यात्रा का शुभारंभ किया।
रविवार को क्षेत्र में तरी पाठकपुर गांव से रामनवमी यात्रा का शुभारंभ किया गया।क्षेत्र से लेकर शिवराजपुर कस्बे में यात्रा का भ्रमण किया गया।दो सैकड़ा से अधिक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामिल होकर यात्रा को भगवा रंग में बदल दिया।अबीर गुलाल के साथ भूखे प्यासे भक्तो का गांव और कस्बे में जगह जगह स्वागत किया गया।प्रांत सेवा प्रमुख नरेंद्र प्रताप सिंह विहिप सोनू विश्वकर्मा (आरएसएस) अंतराष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग मंत्री के सोनू दीक्षित राष्ट्रीय बजरंग दल आयोजक सोनू कटियार ने बताया की हिंदू धर्म के रीत रिवाज से पूजन कर सोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया था।सुभारंभ होने के बाद क्षेत्र के गांव दुर्गापुर बेहटा बर्राजपुर बैरी भैसाऊ आदि गांवो में यात्रा का भ्रमण किया गया।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए।यात्रा में शामिल भक्तो का कस्बे में जगह जगह कर स्वागत किया गया। शिवली रोड तिराहा थाना परिसर के बाहर गंगा रोड पर लगभग 20 मिनट तक बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने भगवा रंग का झंडा फहराया।यात्रा का स्वागत कर रहे कस्बे के भक्त मोनू त्रिवेदी मोनू तोमर भोलू दुबे रवि प्रताप बोन मिश्रा देवेंद्र शुक्ला रोहित दीक्षित आशीष ठाकुर सतेंद्र राठौर शिवा अग्रवाल धीरू तिवारी आयुष गुप्ता आदि ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत कर जय श्री राम के नारे लगाए।खेरेश्वर मंदिर में यात्रा का समापन किया गया। दिन भर पुलिस प्रशासन यात्रा की मोर्चा संभालती रही।एसओ योगेश कुमार सिंह ने बताया की यात्रा में भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई थी।शांति व्यवस्था से यात्रा सफल हुई है।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*