October 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर11अप्रैल*गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक’’ हेतु  साइटेशन दिनांक 07 अप्रैल, 2023 तक प्रेषित करें-उपनियंत्रक

कानपुर11अप्रैल*गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक’’ हेतु  साइटेशन दिनांक 07 अप्रैल, 2023 तक प्रेषित करें-उपनियंत्रक

*कानपुर नगर, दिनांक 11 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)*

कानपुर11अप्रैल*गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक’’ हेतु  साइटेशन दिनांक 07 अप्रैल, 2023 तक प्रेषित करें-उपनियंत्रक

उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, श्री शिवराज सिंह ने बताया कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस, 2023 (15 अगस्त) के अवसर पर ’’गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक’’ हेतु समस्त स्तर के सुयोग्य, वैतनिक/अवैतनिक पदाधिकारियों के साइटेशन दिनांक 07 अप्रैल, 2023 तक प्रेषित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
अतः नागरिक सुरक्षा कानपुर में तैनात वास्तविक रूप से पात्र समस्त सुयोग्य/पदाधिकारियों के साइटेशन हेतु भारत सरकार के द्वारा नवीनतम निर्देश निर्गत किये गये है। अतः नवीन दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुये निर्धारित प्रारूप पर साइटेशन तैयार कर (समस्त संलग्नकों सहित) विलम्बतम दिनांक 15 अप्रैल, 2023 तक प्रत्येक दशा में निम्नलिखित बिन्दुओं पर अभिलेख/तथ्यात्मक विवरण सहित अद्योहस्ताक्षरी को प्रखण्ड के सहायक उपनियंत्रक के माध्यम से चार प्रतियों में उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि समय से अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
◆ अवैतनिक पदाधिकारियों के सम्बन्ध में उनकी व्यक्तिगत पत्रावलियों यथा पुलिस जांच व फार्म ए०बी०सी० (मूल रूप में) तथा नियुक्ति व नवीनीकरण से सम्बन्धित समस्त अभिलेख।
◆ अवैतनिक पदाधिकारियों के विगत 08 वर्षों के क्रियाकलापों, नागरिक सुरक्षा संगठन को दिये गये विशेष योगदान तथा उनके विशिष्ट कार्य कलापों का मदवार तथ्यात्मक विवरण तथा इसके साथ ही Work Proformance Report ( For Civil Defence and Homeguards volunteers only ) सम्बन्धी नवीनतम प्रारूप पर विवरण।
◆ सम्बन्धित अवैतनिक पदाधिकारी को सेवाकाल में प्रदत्त चेतावनी, वृहद दण्ड, लघु दण्ड, भत्र्सना प्रविष्टि आदि का विवरण, अभिलेख सहित।
◆ सम्बन्धित अवैतनिक पदाधिकारी के विरुद्ध किसी भी प्रकार की जांच प्रचलित हो या किसी जांच में दंडित पाया गया हो या कोई आपराधिक मामला न्यायालय में विचाराधीन हो, या पूर्व मा0 न्यायालय द्वारा दंडित किया गया हो, तो उसका विवरण भी अभिलेखों सहित दिया जाए। इस आशय का प्रमाण-पत्र भी अवश्य प्रेषित किया जाए कि संबंधित अवैतनिक पदाधिकारी के विरूद्ध किसी भी प्रकार की नैतिक अद्यमता, आपराधिक प्रकरण में आरोप-पत्र नहीं है।
◆ दिये गये पुरस्कार/प्रशस्ति पत्र आदि का विवरण अभिलेखों सहित।
अतः अपेक्षित है कि आप प्रत्येक दशा में दिनांक 15 अप्रैल, 2023 तक संस्तुतियां प्रखण्ड के सहायक उपनियंत्रक के माध्यम से उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा कार्यालय को उपलब्ध करा दें। निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त संस्तुतियों पर विचार किया जाना सम्भव नही होगा।
————————

Taza Khabar