जिलाधिकारी अपडेट 9 मई, 2023 कानपुर नगर।
कानपुर10मई23*पोलिंग पार्टियों को रवानगी से पूर्व डीएम ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश
दिनांक 11 मई, 2023 को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु नगर निगम क्षेत्र के 110 वार्ड एवं 02 नगर पालिका परिषद एवं 02 नगर पंचायत क्षेत्रों में निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गयी हैः-
◆ कुल मतदाता – 2287691
◆ कुल पुरूष मतदाता – 1221309
◆ कुल महिला मतदाता – 1066382
◆ नगर निगम के महापौर पद हेतु कुल प्रत्याशी – 13
◆ नगर निगम के पार्षद पद हेतु कुल प्रत्याशी – 851
◆ नगर पालि0 परिषद/नगर पंचा0 के अध्यक्ष पद हेतु कुल प्रत्याशी- 51
◆ नगर पालि0 परिषद/नगर पंचा0 के सदस्य पद हेतु कुल प्रत्याशी- 253
◆ कुल मतदेय स्थलो की संख्या- 1834 (नगर निगम क्षेत्र-1752 एवं नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र में 82)
◆ कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट – 129 (नगर निगम क्षेत्र में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट-121 तथा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट-08)
◆ कुल जोनल मजिस्ट्रेट – 33 (नगर निगम क्षेत्र में लगे जोनल मजिस्ट्रेट-29 एवं नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में लगे जोनल मजिस्ट्रेट-04)
◆ कुल सहायक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-10 (नगर निगम क्षेत्र में लगे सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-08 एवं नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में लगे सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-02)
◆ कुल सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-11 (नगर निगम क्षेत्र में लगे सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-06 एवं नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में लगे सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-05)
◆ कुल मतदान कार्मिको की संख्या – 10008
◆ मतदान दिवस हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट के सहयोग हेतु लगभग 75 मास्टर ट्रेनर भी लगाये गये है।
◆ 60 मतदान केन्द्रो को माडल मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिनमें सिविल डिफेन्स, एनसीसी, स्काउट आदि के माध्यम से मतदान मित्रों की तैनाती की गयी है। उक्त मतदान मित्रों द्वारा मतदान हेतु आने वाले वृद्ध एवं दिव्यांगो मतदाताओं का सहयोग प्रदान करेगें।
◆ पोलिंग पार्टी की रवानगी कल दिनांक 10/5/2023 को प्रातः 8-00 बजे से नौबस्ता स्थित मण्डी समिति से होगी।
◆ मतदान दिनांक 11/5/2023 को प्रातः 7-00 बजे से सांय 6-00 बजे तक होगा।
◆ जिलाधिकारी, कानपुर नगर द्वारा आज दिनांक 9/5/2023 को रिजर्व पुलिस लाइन में निर्वाचन में लगे पुलिस अधिकारियों/कार्मिको हेतु आयोजित ब्रीफिंग में उपरोक्त व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण ढंग निर्वाचन संम्पन्न कराये जाने के यथावश्यक निर्देश दिए गए।
◆ निर्वाचन के दौरान विभिन्न गतिविधियों पर अनुश्रवण करने एवं निर्वाचन संबंधी शिकायतों/समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी कार्यालय में प्रभारी मजिस्ट्रेट श्री राजेश कुमार एवं नोडल अधिकारी चौधरी अरूण कुमार, उप निदेशक, कृषि, कानपुर नगर के नेतृव्य में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम के सम्पर्क सूत्र निम्न है:- 05122982990 एवं 05122982991
More Stories
लखनऊ29जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या29जून25*वृद्ध व्यक्ति की आग में दम घुटने से हुई मौत, सीओ आशीष निगम,रूदौली कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद
मंडी29जून25*हिमाचल के मंडी में भूस्खलन-बारिश से तबाही, दो घर गिरे; कई लोगों ने खाली किए मकान*