कानपुर10मई2023*मतदान केंद्रों पर पुलिस प्रशासन ने सँभाली सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी।
कानपुर नगर से महेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
कानपुर कमिश्नरेट नगर निगम के चुनाव वर्ष 2023 राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय चरण में होने जा रहे चुनाव कल दिनांक 11 मई को कानपुर महानगर महापौर व पार्षद प्रत्याशियों की चुनावी प्रतियोगिता में मतदान करने के लिए वार्ड स्तर पर कई मतदान केंद्र बनाए गए हैं । जहां की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता मजबूती के साथ बने रहने के लिए पुलिस द्वारा आज शाम को ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार पुलिसकर्मियों ने मतदान केंद्र के चौतरफा निरीक्षण कर कब्जे में ले लिया गया है । और अपनी तैनाती कर ली है वही मतदान कर्मियों ने भी अपने कक्ष पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करा दी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा अपने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर संपूर्ण उपस्थिति की जांच कर देखी जा रही है । थाना पनकी के क्षेत्र अंतर्गत एम.आई.जी चौकी के प्रभारी सुभाष राजपूत द्वारा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की उपस्थिति जांच कर जिम्मेदारी सौंप दी गई है कल 11 मई को होने वाले मतदान में प्रातः 6:00 बजे की पूर्व प्रत्याशियों के एजेंट उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं समय पर ना पहुंचने पर उन्हें वंचित कर दिया जाएगा निर्देश के साथ कक्ष संख्या के आधार पर उन्हें कतारवद्ध शीघ्रता से मतदान कराने की व्यवस्था की जा चुकी है । वार्ड संख्या 57 के मतदान केंद्र हेलीजर स्कूल पर तीन बूथ पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी सभाल ली है।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*