कानपुर09अगस्त*शांति से मना मुहर्रम पुलिस के साथ खुफिया विभाग अलर्ट
शिवराजपुर कस्बे की जामा मस्जिद में रखे गए ताजिया को फातिया पढ़ कर्बला दफन किया गया।
मगलवार को देश भर में मुहर्रम मनाया गया।छोटी बड़ी मस्जिदों में ताजिया रख जुलूस निकाला गया था।क्षेत्र के शाहपुर माल्हा गांव की मस्जिद में ताजिया रख जुलूस को निकाला गया।इमाम शाकिर मौलाना ने बताया की पुलिस की मौजूदगी में शांति व्यवस्था से ताजिया को उठाया गया था।कई वर्षो से गांव की मस्जिद में ताजिया की रखा जाता है।
कस्बा जामा मस्जिद के इमाम मो अकबर रहमानी ने जानकारी दी मस्जिद के द्वार पर ताजिया रखा गया था।बाद में एक स्वच्छ जगह पर जाकर फातिया पढ़ कर्बला दफनाया गया था।पुलिस की देख रहे में ताजिया को दफनाया गया है।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया की दोनो मस्जिदों में रखे गए ताजिया को रखा गया था। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है।
पुलिस प्रशासन के साथ कस्बा जामा मस्जिद के इमाम मो अकबर रहमानी ,तौसीफ, फैजान, उस्मान, शदाब अली, समीर फारूकी,हनीफ ,सोहेल तनवीर,जमील,कल्लू राइन,फारूक, सलमान आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
रायगड 8 अक्टूबर 26*नाना पाटेकर यांच्या निधनाची सोशल मीडियावर खोटी अफवा: व्हायरल पोस्टमागील सत्य आणि त्यांचा जीवनप्रवास
रायगड 8 अक्टूबर 26*२१ व्या महाराष्ट्र राज्य पोलीस कर्तव्य मेळाव्यात रायगडचे नाव उज्ज्वल: पोहवा. एस. के. पाटील यांना कांस्यपदक, रायगड पोलिसांच्या शिरपेचात मानाचा तुरा
रायगड 8 अक्टूबर 26*दिलेल्या माहितीच्या आधारे वृत्तपत्रासाठी बातमीचा सविस्तर मसुदा खालीलप्रमाणे: