[06/09, 1:36 pm] Monu Shivrajpur Villhaur: गाजियाबाद
➡️गाजियाबाद में शादियों के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा
➡️गाजियाबाद जिले में 156 फर्जी शादियां हो गईं
➡️मजदूरों की बेटियों की शादी के लिए मिलते हैं 85 हजार
➡️श्रम विभाग, सर्वेयर और दलालों ने फर्जी शादियां कराईं
➡️शादीशुदा महिलाओं को मंडप में लाकर फोटो खिंचाया
➡️शादीशुदा महिलाओं की फर्जी शादी कराकर पैसे निकाले.
#Ghaziabad
[06/09, 1:37 pm] Monu Shivrajpur Villhaur: दिल्ली
➡️सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा
➡️संसद के विशेष सत्र को लेकर सोनिया ने पत्र लिखा
➡️विशेष सत्र में महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा हो- सोनिया
➡️जनता के जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो – सोनिया गांधी
➡️मणिपुर के लोगों की समस्या पर चर्चा हो – सोनिया
➡️MSP, किसान संगठनों की मांग पर चर्चा हो- सोनिया.
#Delhi @INCIndia
[06/09, 1:40 pm] Monu Shivrajpur Villhaur: वाराणसी- वाराणसी में चलती कार में अचानक लगी आग , ड्राइवर ने कार रोक कूदकर बचाई अपनी जान , दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर मिंट हाउस की घटना.
#Varanasi
[06/09, 1:40 pm] Monu Shivrajpur Villhaur: दिल्ली- मुजफ्फरनगर में स्कूली बच्चे की पिटाई का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी किया, SC ने यूपी सरकार से 25 सितंबर तक मांगा जवाब, सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरनगर एसपी से मांगी रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने एक्शन टेकन रिपोर्ट एसपी से मांगी, जस्टिस अभय ओक की अध्यक्षता वाली बेंच में सुनवाई.
[06/09, 1:50 pm] Monu shivrajpur: नोएडा
➡️जिला अस्पताल का पैरासिटामोल सिरप जांच में फेल
➡️पैरासिटामोल सिरप का सैंपल भेजा था जांच के लिए
➡️ड्रग विभाग ने CMS को जारी किया नोटिस
➡️जिला अस्पताल की CMS को जारी किया नोटिस
➡️तत्काल पैरासिटामोल सिरप के वितरण रोक के आदेश
➡️एक ही सप्लायर कई जिला अस्पतालों में करता है सप्लाई
➡️नोएडा के सेक्टर 39 में स्थित है जिला अस्पताल.
#Noida
[06/09, 2:03 pm] Monu shivrajpur: _*कुछ ऐसी जानकारी मिल रही है की संसद के इस विशेष सत्र का जो आह्वान किया गया है इसमें महिला आरक्षण का विधेयक लाया जा सकता है। महिला आरक्षण विधेयक का पूरा ड्राफ्ट तैयार हो चुका है।*_
_*18 लाख मतदाताओं से ज्यादा वाली सीटों पर दो एमपी चुने जाएंगे-एक महिला और दूसरा पुरुष। पूरे देश में ऐसी कुल 180 सीटें ऐसी छांटी जाएंगी।*_
_*विस्तृत रूप क्या होगा अभी कुछ पता नहीं। लोकसभा सदस्यों की संख्या बढ़ेगी या नहीं यह भी अभी स्पष्ट नहीं है।*_
_*हां यह जरूर निश्चित है कि अगर महिला आरक्षण बिल आया तो बहुत से मौजूदा सांसदों या चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों की 5 साल की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।*_
[06/09, 2:28 pm] Monu shivrajpur: कानपुर नगर, 7 सितम्बर 2023
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) -2.0 में अब दूसरा बच्चा कन्या (बेटी) होने पर छह हजार रुपए मिलेंगे। पहले केवल पहला बच्चा होने पर पांच हजार रुपए दिए जाते थे। भारत सरकार ने कुछ आवश्यक बदलाव के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना-2.0 लागू की है। इसका नया पोर्टल अप्रैल में लांच किया जा चुका है, जिसमें डाटा शिफ्टिंग का काम अगस्त में पूरा हो गया। कानपुर जनपद में सितम्बर से नए पोर्टल की लांचिंग हो गयी है। इसके लिए ब्लॉकवार अधिकारियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है । यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक रंजन ने दी।
योजना के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरपी मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना -2.0 में अब दूसरा बच्चा बेटी होने पर लाभार्थी को 6000 रुपये का एकमुश्त भुगतान किया जायेगा। यह भुगतान बच्ची के टीकाकरण कार्ड, मां के पहचान पत्र तथा अन्य सभी प्रपत्रों के सत्यापन के बाद किया जायेगा। यह लाभ उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा, जिनके बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2022 या उसके बाद हुआ हो। सरकारी कर्मचारियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं पीएमएमवीवाई- 2.0 में पहली बार गर्भवती होने पर मिलने वाली राशि (पांच हजार रुपये) अब दो किस्तों में मिलेगी। पहले यह तीन किस्तों में दी जाती थी।
*योजना से जुडी जानकारी के लिए करें संपर्क*
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला कार्यक्रम सहायक नियाज़ अहमद ने बताया कि यदि किसी को इस योजना से जुड़ी कोई जानकारी चाहिये तो वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर सकता है। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर 8317055541 पर भी कॉल कर सकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई थी। छह सालों में इस योजना से जनपद में एक लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री मातृ योजना की जिला समन्वयक डॉ गज़ाला इरम ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का आधार कार्ड का बैंक खाते के साथ लिंक होना आवश्यक है। पहली बार मां बनने (पंजीकरण कराने) पर लाभार्थी को 3000 रुपये की पहली किस्त और बच्चे के जन्म के बाद दूसरा फॉर्म भरने पर दूसरी के 2000 रुपये मिलेंगे।
उन्होंने बताया प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना-2.0 का लाभ लेने के लिए शासन की ओर से कुछ प्रावधान किये गये हैं, जिसके अनुसार-
• पारिवारिक आय आठ लाख रुपये प्रति वर्ष से कम हो |
• मनरेगा जॉब कार्ड धारक हो |
• किसान सम्मान निधि की लाभार्थी हो |
• श्रम कार्ड धारक हो |
• आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी हो |
• बीपीएल राशन कार्ड धारक हो |
• आंशिक रूप से (40 प्रतिशत) या पूर्ण रूप से दिव्यांग हो |
• अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग की हो |
• राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत राशन कार्ड धारक हो|
इनके अलावा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता को योजना का लाभ मिलेगा।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*