कानपुर।जिलाधिकारी अपडेट 06 जून, 2023 कानपुर नगर ।
कानपुर06जून2023*योजना रिसाइकलिंग शोधन संयंत्र एवं जे0एन0एन0यू0आर0एम0 फेज-11 के जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी० द्वारा जनपद में सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गंगा बैराज में अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्ण की गई. योजना रिसाइकलिंग
शोधन संयंत्र एवं जे0एन0एन0यू0आर0एम0 फेज-11 के जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया गया। अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित इस योजना की कमीशनिंग हो गयी है। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जल संस्थान एवं जल निगम (नगरीय) के उपस्थित अधिशासी अभियंता एवं अन्य अभियंताओं को निम्नलिखित निर्देश दिए:-
जे0एन0एन0यू0आर0एम0 कार्यक्रम अन्तर्गत निर्मित 2 नग 200 एम.एल.डी. जल शोधन सयंत्र की कमियों को पूर्ण क्षमता पर नहीं चलता पाया गया। इस संबंध में निर्देशित किया गया कि जल शोधन संयंत्र की मुख्य जी.आर.पी. फीडरमेन पाइप लाइन में लीकेज को दूर कराकर संयंत्र को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किया जाए।
• महाप्रबंधक जल संस्थान को निर्देशित किया गया कि मुख्य जी.आर.पी. फीडरमेन लाइन के समान्तर एम.एस. फीडरमेन पाइप लाइन की डी. पी. आर. जो पूर्व में शासन को प्रेषित किया गया है की स्वीकृति हेतु शासन को पत्र भेजा जाए।
• जिलाधिकारी द्वारा रैमकी फर्म द्वारा निर्मित जल शोधन संयंत्र में इंगित कमियों को
पूर्ण कराने एवं जलकल को शीघ्र हस्तांतरित कराने के निर्देश दिये।
• जनपद के लोगों को लगातार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, इसके लिए
समस्त उपलब्ध संसाधन अपनी पूरी क्षमता से संचालित हो।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जल संस्थान श्री के0पी0 आनन्द, अतिरिक्त जलकल विभाग, नगर निगम, कानपुर के महाप्रबन्धक के. पी. आनन्द एवं सचिव प्रमोद जौहरी के साथ- साथ जल निगम (नगरीय), निर्माण खण्ड-2 के अधिशासी अभियन्ता सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें