July 1, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर05जनवरी*बिल्हौर: कस्बे के अशफाक उल्ला नगर में बुधवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ

कानपुर05जनवरी*बिल्हौर: कस्बे के अशफाक उल्ला नगर में बुधवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ

कानपुर05जनवरी*बिल्हौर: कस्बे के अशफाक उल्ला नगर में बुधवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ

*बिल्हौर: कस्बे के अशफाक उल्ला नगर में बुधवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें बूथ प्रभारियों को अपने-अपने बूथों को मजबूत बनाने की नसीहत दी गई। वहीं आने वाले विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का दम भरा गया।*

*सपा युवजन सभा के तत्वाधान में कस्बे के तेज़ तर्रार युवा सपा नेता बब्लू खान ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में सपाइयों ने सरकार बनाने का संकल्प लिया। साथ ही भाजपा को भारतीय जुमलेबाज पार्टी बताया। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता से पार्टी को मजबूत करने के लिए जुटने का आह्वान किया गया। अशफाक उल्ला नगर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में युवजन सभा जिलाध्यक्ष अर्पित यादव ने भाजपा को धोखेबाज बताया। बोले, यह जनता से वायदे बहुत करते हैं, लेकिन पूरा एक भी नहीं करते. इनकी सरकार में गरीब, किसान से लेकर हर कोई परेशान है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अ०स० हाफ़िज़ एजाज़ शाह व प्रदेश सचिव युवजन सभा नाजिम खान ने कहा जनता आने वाले चुनाव में इनको सत्ता से बेदखल करेगी, इनके झूठे वायदों का हिसाब-किताब चुकता करेगी, इन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, कृषि बिल, नोटबंदी, जीएसटी और कोरोना में लिए अचानक लॉकडाउन के फैसलों के कारण जनता को बहुत दिक्कत हुई है, इनकी नासमझी भरे फैसलों के कारण हजारों लोगों की जान चली गई। जिला अध्यक्ष अ०स० इखलाक खान ने कृषि बिल को भाजपा का गलत फैसला बताया, उन्होंने किसानों की हुई हत्या और मौतों के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।वहीं सपा नेत्री रचना सिंह ने भाजपा को ‘भारतीय जुमलेबाज पार्टी’ बताया, कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और योगी जी को घंटा बजवाना है। साथ ही समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवमनोनीत सचिव हाफ़िज़ एजाज़ शाह, जिला कार्यकारिणी के नवमनोनीत सचिव लाले खान का स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम के आयोजक बब्लू खान को उनकी सक्रियता एवं समर्पण के चलते सपा युवजन सभा जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर जिला अध्यक्ष अर्पित यादव ने मनोनीत किया।कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन अरशद खान ने किया। नगर अध्यक्ष नियाज़ खान, पूर्व नगर अध्यक्ष सरदार टेलर्स, अज़ीज़ खान, अब्दुल्ला खान, ज़ोहेब खान, ज़ीशान अंसारी, अजीजुल हसन, दानिश खान, राजबाबू, सुजात मुख्य रूप से मौजूद थे।*

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.