कानपुर05अप्रैल*राशन कार्ड को लेकर हो रही धांधली संतोषजनक
*राशन कार्ड को लेकर हो रही धांधली संतोषजनक ‘खाद्य विभाग कर रहा है काफी लापरवाही ‘नहीं मिल पा रहा है पात्रों को राशन*
*आधार परिचय समाचार से ,पत्रकार अमित कुमार*
जैसा कि आपको बता दें कानपुर में खाद्य विभाग की लापरवाही साफ तौर पर देखने को मिल रहे हैं जैसा कि कानपुर नगर के क्षेत्रों में सरकार द्वारा बांटे जा रहे राशन के लिए एक राशन कार्ड की आवश्यकता होती है जोकि काफी संख्या में पात्रों के पास ना होकर अपात्र लोगों जैसे कि गवर्नमेंट जॉब करने वाले लोग चार पहिया वाहनों वाले लोग तथा अन्य ऐसे लोग जो अपात्र होते हुए भी राशन कार्ड की लिस्ट में है और सरकार द्वारा मिल रहे अनाज का लाभ ले रहे हैं तथा वही गरीब असहाय लोगों के राशन कार्ड दिनोंदिन कटते जा रहे हैं और सरकार द्वारा बांटे जा रहे हैं राशन का साफ तौर से उनको लाभ नहीं मिल पा रहा है ।
जबकि अधिकारियों का यह कहना है कि यदि कुछ कारणों बस आपका राशन कार्ड कट गया है तो उसको दोबारा से ऑनलाइन करा कर जमा करें लेकिन असहाय लोग जब एक बार नहीं, कई बार वह सभी डॉक्यूमेंट के साथ अपने कागज अधिकारियों को जमा करते हैं लेकिन उसका परिणाम यह होता है की पता नहीं क्या कारण होता है फिर भी उनका नाम राशन कार्ड की लिस्ट में नहीं चढ़ता और जो अपात्र लोग हैं वह पैसों की दम पर या अपनी पहचान के दम पर राशन कार्ड हाथो हाथ करवा रहे हैं और फ्री राशन का लाभ ले रहे हैं
*योगी सरकार की इतनी शक्ति के बाद आखिरकार खाद्य विभाग के अधिकारी क्यों गरीब और असहाय लोगों की नहीं सुनते हैं तथा उनका काम नहीं करते हैं क्या कारण है*
*क्या गरीब उनको रुपए नहीं दे पाता या फिर राशन कार्ड को चढ़ाने के लिए किसी पहचान की भी जरूरत पड़ती है?*
मेरा खाद्य विभाग के अधिकारियों से व कानपुर प्रशासन से यही निवेदन है की ऐसे अपात्र लोगों के राशन कार्ड की जांच कर उनको काटकर गरीब असहाय लोगों को राशन कार्ड लाभ दिलवाया जाए ना कि उनको परेशान किया जाए
*एकाएक कर प्रत्येक वार्ड के कई ऐसे नाम होंगे। जिनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं है घर में गाड़ियां हैं ऐसी है हर तरीके की सुविधा है सरकारी जॉब है लेकिन फिर भी वह सरकार द्वारा गरीबों को दिए जा रहे राशन को ले रहे हैं प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्ती से पेश आए जिससे किसी गरीब का हक ना छिन पाए ।*

More Stories
*भागलपुर बिहार 28/06/25*शरन्य मानवाधिकार के हस्तक्षेप पश्चात तो परिवारों में आपसी सुलह*
कानपूर नगर २९ जून २६ * मा. सदस्य, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग ने की समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई, दलित बस्तियों का किया औचक निरीक्षण
भागलपुर29जून26*नाथनगर थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध सामग्री के साथ किया गया गिरफ्तार।