कानपुर04जून2023*अंकित शुक्ला बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के लखनऊ मंडल अध्यक्ष*
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) ने अपनी प्रदेश कमेटी को गठित करते हुए अंकित शुक्ला को अपना लखनऊ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है जिसके बाद उनके समर्थको ने खुशी व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया अध्यक्ष बनने के बाद अंकित शुक्ला ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि मंडल नहीं बल्कि प्रदेश में बसे भारत के विभिन्न राज्यों में ब्राह्मणों के शैक्षणिक क्षेत्र रोजगार तथा सर्वांगीण विकास पर कार्य किया जायेगा तथा ब्राह्मणों को एकत्र कर संगठन से जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में एक अभियान चलाया जाएगा अंकित शुक्ला ने बताया कि जितने भी असहाय गरीब परिवार होंगे उनको गोद लेंगे बच्चों को शिक्षा उनकी बेटियों की शादी और वृद्ध लोगों की सेवा करने का संकल्प लेकर अभियान चलाएंगे जिससे कि अपने समाज में ऐसा कोई वर्जित ना रह जाए कि उसे अकेलापन महसूस करना पड़े अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जी ने अंकित शुक्ला की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक ऐसा युवा क्रांतिकारी है जोकि प्रदेश नहीं बल्कि देशभर में ऐसी ऐसी सेवाएं कर रहा है जैसे युवाओं को सैनिक बनाने के लिए प्रेरित एवं तैयार कर रहे हैं और लोगों को खाना देते है समाज के लोगों को शिक्षित बनाने का कार्य कर रहे कई ऐसी सेवाएं है कि जिसके लिए शब्द नहीं बल्कि जितनी भी प्रशंसा की जाए वह भी कम है लव कुश तिवारी ने बताया कि अंकित शुक्ला ने कोविड-19 महामारी में जब लोग घर में रहे तब उन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए लोगों की सेवा कर रहे थे

More Stories
जर्मनी / लखनऊ 24 फ़रवरी 26*उपमुख्यमंत्री व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने वैश्विक रक्षा कंपनियों से किया संवाद*
गोण्डा 24 फ़रवरी 26*भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ0प्र0 की गोण्डा इकाई द्वारा की गयी ट्रैप की कार्रवाई*
लखनऊ 24 फ़रवरी 26*योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें*