*कानपुर नगर, दिनांक 04 अगस्त, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर04अगस्त2023*कलेक्ट्रेट सभागार में 15 अगस्त, 2023 की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 15 अगस्त, 2023 की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को समस्त सरकारी/गैर सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, वाणिज्यक/औद्योगिक प्रतिष्ठानो को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया जाएगा।
अपर नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि 1 दिन पूर्व जनपद में स्थापित महापुरूषो की प्रतिमा वाले स्थलों की साफ-सफाई कराते हुए प्रकाश व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जायेगा।
तथा शासनादेश के अनुसार 15 अगस्त को ससमय सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों एवम शैक्षिक शिक्षण संस्थानों में स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये।
बैठक में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी श्रीमती दिव्या, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, श्री सूरज कुमार यादव, अपर अगर आयुक्त, नगर निगम श्री जगदीश यादव, समस्त उपजिलाधिकारी सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन रोहित मल्होत्रा समेत अन्य सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
———————-

More Stories
महोबा21मई26*बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
पूर्णिया बिहार 21 मई 26 डीएम की अध्यक्षता में पूर्णिया में समीक्षा बैठक*
कानपुर नगर21मई26*शिवराजपुर छतरपुर रजबहे की पुलिया की उखड़ी आरसीसी रोड