*कानपुर नगर, दिनांक 03 अगस्त, 2023 (सू0/वि0)*
कानपुर03अगस्त23*डायट नर्वल, कानपुर नगर में राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ।
प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नर्वल, कानपुर नगर ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नर्वल, कानपुर नगर में राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। तीनों विषयों के 100-100 शिक्षकों का कुल 300 शिक्षकों का प्रशिक्षण दो फेरों में पूरा किया जायेगा। यह पहला अवसर जब माध्यमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण डायट में आयोजित किया जा रहा है। अब तक बेसिक शिक्षकों का प्रशिक्षण डायट में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक राजू राणा जी ने अपने प्रेरणादायी उदबोधन द्वारा डिजिटल शिक्षण प्रशिक्षण एवं उनकी कई शिक्षण विधियों की चर्चा की तथा लाभान्वित होने के लिये शिक्षकों को प्रेरित किया। प्राचार्य डायट श्री राजेश कुमार वर्मा जी ने गुणवत्तापरक शिक्षण प्रशिक्षण पर जोर देते हुये कहा कि परम्परागत शिक्षण विधियों से आगे बढ़कर हमें नवीनतम टेक्नोलॉजी का प्रयोग अपने कक्षा शिक्षण में करना चाहिये।
—————-

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें