February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर02अगस्त23*मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान'' के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

कानपुर02अगस्त23*मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान” के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी अपडेट 2 अगस्त 2010 कानपुर नगर।

कानपुर02अगस्त23*मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान” के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी विशाख जी0 की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान” के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। “मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान” के तहत पंचायत/स्थानीय निकाय स्तर पर 09 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य पांच कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिनमें शिलाफलकम का लोकार्पण, पंच प्राण, वसुधा वंदन, वीरो का वंदन एवं ध्वजारोहण/राष्ट्रगान सम्मिलित है। इसके साथ-साथ विगत वर्ष की भांति ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। तत्पश्चात् 16 अगस्त से 20 अगस्त के मध्य ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों से विकास खंड तक एवं शहरी क्षेत्रों में वार्ड/स्थानीय निकायों से नगर निगम/नगर पालिका मुख्यालय तक अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात विकास खंड एवं नगर पालिका/नगर पालिका/नगर पंचायतों से 22 अगस्त, 2023 को कलश यात्रा जिला मुख्यालय अंतर्गत कारगिल पार्क पहुंचेगी, जिसे सम्मानपूर्वक लखनऊ एवं नई दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान” के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:-
• हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त आवासित घरों, सरकारी कार्यालयों, सरकारी एवं गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थाओं, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक इकाइयों में झंडा फहराना सुनिश्चित किया जाए।
• विगत वर्ष की भांति झंडों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु समस्त खंड विकास अधिकारी, जोनल अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी स्वयं सहायता समूह, एम0एस0एम0ई0 एवं निजी सिलाई केंद्रों के माध्यम से उत्पादन कराना सुनिश्चित करें।
• मुख्य विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कलश यात्रा के सुचारू रूप से आयोजन हेतु प्रत्येक विकास खंड स्तर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित करें।
• समस्त खंड विकास अधिकारी शिलाफलकम/शिलापट्ट लगाए जाने एवं वसुधा वंदन हेतु 75 पौधों का रोपण किए जाने हेतु सभी ग्राम पंचायतों में स्थान चिन्हित करने के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं समयानुसार सुनिश्चित करें।
• मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अंतर्गत स्कूलों में प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम स्थलों/शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान, मेरी माटी मेरा देश मिनी मैराथन, स्थानीय बैंड राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन एवं राष्ट्रभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन कराया जाए।
• स्वतंत्रता संग्राम स्थलों शहीद स्मारक की धरोहर विषयक पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा एवं स्वतंत्रता सेनानी, रक्षा कर्मी, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस के कर्मी जिन्होनें कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है, शहीदों को श्रद्धांजलि और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जीएन पुलिस उपायुक्त श्री तेज स्वरूप आदि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Taza Khabar