कानपुर नगर8जुलाई24*आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 जुलाई24 को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित की जायेगी।
*कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर (विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अंतर्गत गठित)*
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर श्री प्रदीप कुमार सिंह -II की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 जुलाई, 2024 दिन द्वितीय शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर कानपुर नगर में आयोजित किया जा रहा हैl
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक वाद, वैवाहिक वाद सिविल वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्ववाद, आर्बिट्रेशन वादों के साथ-साथ बैंक व बीमा कंपनी के लंबित वादों को प्री- लिटिगेशन स्तर पर सुलह- समझौता के आधार पर निस्तारण किया जाएगाl
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज श्री राकेश कुमार शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (उत्तरी), श्री महेंद्र नाथ मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (दक्षिणी), नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनय सिंह की उपस्थित में दीवानी न्यायालय परिसर के प्रथम तल पर स्थित सभागार में समस्त बीमा कंपनी के अधिकारीगण/कर्मचारीगढ़ की एक बैठक आहूत की गई, जिसमें समस्त बीमा कंपनी के अधिकारीगण/कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग किया गयाl विचार- विमर्श के उपरांत पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, उत्तरी/दक्षिणी द्वारा उपस्थित समस्त बीमा कंपनी के अधिकारीगण को आगामी आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में जो वाद सुलह योग्य है का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया, इस पर उपस्थित बीमा कंपनी के अधिकारीगण द्वारा अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किए जाने का आश्वासन दिया गयाl
उक्त बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शुभी गुप्ता उपस्थित रहीl
————–
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।