कानपुर नगर8अक्टूबर25*आज वायरल वीडियो की घटना 1अक्टूबर की,जिसमें विधिक कार्यवाही जारी-स0पु0आ0
कानपुर नगर से मोनू सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर*आज दिनांक 08.10.2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को 6-7 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट एवं गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है। इस संबंध में अवगत कराना है कि उक्त घटना दिनांक 01.10.2025 की रात्रि की है। पीड़ित ऋषभ मिश्रा द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, जब वह भगवती पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे थे, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना नौबस्ता पुलिस द्वारा दिनांक 02.10.2025 को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा चुका है तथा प्रकरण की विवेचना प्रचलित है। विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
*बाइट – श्री चित्रांशु गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त, नौबस्ता।*

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*