कानपुर नगर5जुलाई26*चोरी की 06 मोटरसाइकिलों के साथ 03 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार*…
https://youtu.be/Pi1KvKDRXdM?si=1Ti3kVhqb83e1DCf
कमिश्नरेट कानपुर नगर▪️दिनांक 05 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 4:00 बजे थाना अरौल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिजनौर रोड पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को रोककर पूछताछ की। मोटरसाइकिल के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर न देने पर जांच की गई, जिसमें मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई।
▪️गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रविशंकर कुशवाहा, गोविंद सक्सेना एवं देव सक्सेना, निवासी जनपद कन्नौज के रूप में हुई। अभियुक्तों की निशानदेही पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के खड़ैचा-देविनपुरवा संपर्क मार्ग के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई पांच अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस प्रकार कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
▪️पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आर्थिक लाभ के लिए मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचने की योजना बनाते थे। गिरफ्तार अभियुक्त गोविंद सक्सेना के विरुद्ध पूर्व से चोरी एवं गैंगस्टर सहित चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।
▪️तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा जा रहा है। इनके अन्य साथियों एवं इस गिरोह से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर श्री मनोज कुमार सिंह।*

More Stories
हमीरपुर5जुलाई26* भुनेस्वरी (भुइया) माता मंदिर में आषाढ़ के हर रविवार लगता है ऐतिहासिक मेला, हजारों श्रद्धालु उमड़े
मेरठ/हरिद्वार5जुलाई26*’शाका’ का डायलॉग मार पुलिस को ललकारने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार
लखनऊ5जुलाई26*यूपी पीसीएस एसोसिएशन में बड़ा बदलाव