कानपुर नगर30अगस्त25*काकादेव थाने के परामर्श केंद्र में दंपति एक साथ रहने को राजी
कानपुर काकादेव थाना में एक दंपति बीच के विवाद को परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने सुलझाकर दोनों को एक साथ रहने को राजी किया है, थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकरण वर्मा ने बताया कि आवेदिका साधना सिंह ने शिकायत की थी कि उसके पति ज्योति सरकार निवासी यूनियन पुरवा पनकी द्वारा आए दिन मारपीट कर घर से भाग जाने की धमकी देते है, दोनों की शादी जून 2025 में हुई थी और अल्प समय में ही विवाद प्रारंभ हो गया, परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी शिवकरण वर्मा की टीम ने दोनों पक्षों को समझाया और पुराने झगड़े की बातों को भुलाकर एक साथ रहने के लिए राजी कराया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकरण वर्मा ने बताया कि एसीपी पनकी आईपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा,अतिरिक्त निरीक्षक उदयवीर सिंह के निर्देशन पर परामर्श केंद्र में महिला उप निरीक्षक अनीता सिंह, हेड कांस्टेबल दीप शिखा,नित्या चावला,शगुन खट्टर ने दंपति के विवाद को महत्वपूर्ण समझकर यह कार्रवाई की है,अब दोनों दंपति एक साथ रहने को राजी होकर खुशी खुशी एकसाथ अपने घर चले थे,

More Stories
जयपुर 28 मार्च 26*NHAI ने टोल दरें बढ़ाईं, बस और ट्रक चालकों पर बढ़ा बोझ।*
बाड़मेर28 मार्च 26*धनाऊ अघोषित बिजली कटौती से धनाऊ तहसील मुख्यालय पर हाहाकार.
कानपुर देहात28मार्च26*मा0 प्रभारी मंत्री जी ने विकास खंड कार्यालय परिसर डेरापुर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया अनावरण*