कानपुर नगर29जुलाई25* यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-34 पर विशेष अभियान चलाया।
सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-34 पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत कुल 977 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-34 के 8 प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की। वहीं, 3 इंस्पेक्टर और 3 इंटरसेप्टर मोबाइल टीमें 20 किमी के दायरे में तैनात रहीं, जिन्होंने तेज गति से चलने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी।
29 जुलाई को की गई कार्रवाई में एनएच-34 पर 28 ट्रक, 66 चारपहिया वाहन और 104 दोपहिया वाहन समेत कुल 171 वाहन ओवरस्पीड में पकड़े गए। साथ ही 40 ट्रकों की चेकिंग में 10 पर प्रवर्तनात्मक कार्रवाई हुई।एनएच-19 पर भी यह अभियान चलाया गया, जहां 22 ट्रक और 73 अन्य वाहन ओवरस्पीड में पाए गए।
पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, 28 जुलाई को की गई कार्रवाई में 202 वाहन रॉन्ग साइड, 68 टू-व्हीलर ट्रिपल सवारी, 19 बिना एचएसआरपी और 688 अन्य प्रकार के उल्लंघनों में पकड़े गए। ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें—जैसे हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, गति सीमा का पालन, दाएं से ओवरटेक और नशे में वाहन न चलाना।

More Stories
मथुरा 25 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”* फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़