कानपुर नगर29जुलाई24*भारतीय दलित पैंथर उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया
भारतीय दलित पैंथर उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में रविवार28 जुलाई 2024 को प्रांतीय कार्यालय मैंकरावट गंज चुन्नीगंज कानपुर में दोपहर 12:00 से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री धनीराम पैंथर जी के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारी की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुई।
विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर परिचर्चा करते हुए विद्वान वक्तागणों ने आए दिन दलित, गरीब, निर्बल एवं धार्मिक अल्पसंख्यक लोगों के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए शासन प्रशासन से अनुरोध किया कि संवैधानिक दायरे में रहकर समस्याओं का तत्काल निराकरण होना चाहिए।
सैकड़ो की संख्या में उपस्थित विभिन्न जिलों से पधारे वरिष्ठ साथियों के बीच संगठन को विस्तार देते हुए प्रांतीय कमेटी द्वारा सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले नौजवानों को संगठन के विभिन्न पदों पर समायोजित करते हुए उनसे समाज के दुख दर्द में शामिल रहने का आवाहन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कानपुर जिला इकाई के संगठन को विस्तार देते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सोहन भारती को जिला मंत्री मनोनीत किया गया साथ ही अन्य पदों पर भी ओजस्वी साथियों को मौका देकर समाज के उत्थान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री धनीराम पैंथर, राधेश्याम भारतीय, एडवोकेट आकाश सिंह बादल, एडवोकेट विजय सागर, अजय गौतम, एडवोकेट रविंद्र गौतम, समाजसेवी प्रशांत गौतम, बबलू कुमार, शेषराम भारती, सुभाष गौतम, सिपाही लाल, राजा गौतम, प्रियांशु सरोज, गुलटू कठेरिया, सक्षम गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर18जुलाई26* 263 ग्राम बाउन शुगर तथा 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित बाउन शुगर की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
उज्जैन18जुलाई26*सावन-भादो में बिना बुकिंग होंगे संध्या व शयन आरती के दर्शन*
नई दिल्ली18जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 👇