कानपुर ब्रेकिंग*
कानपुर नगर29अगस्त25*छात्र संघ बहाली मोर्चा ने भारी संख्या में छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा*
*छात्रसंघ बहाली मोर्चा कानपुर ने प्रदेश सरकार से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को एक ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित करके जिलाधिकारी को सौंपा।*
*छात्रसंघ बहाली मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि छात्रों के पास लोकतांत्रिक ढांचे में अपने विचार और समस्याएं रखने का कोई वैधानिक मंच नहीं है*।
*छात्रसंघ चुनाव युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक समझ, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुभव प्रदान करता है*।
*छात्रों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से चुनाव न होने के कारण छात्रों के अधिकार और उनकी समस्याएं अनसुनी रह जाती हैं*।
*मोर्चा ने मांग की कि कानपुर समेत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं*।
*छात्र नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 का भी यही उद्देश्य है कि छात्रों को अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ लोकतांत्रिक वातावरण में भागीदारी का अवसर मिले*।
*ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लोकपाल समिति का गठन किया जाए और प्राइवेट संस्थानों में एक सरकारी प्रतिनिधि को भी नियुक्त किया जाए, ताकि प्रशासनिक और शैक्षिक कार्यवाही में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।*
More Stories
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।
मथुरा 7 नवंबर 26 क्षेत्राधिकारी मांट द्वारा सर्किट हाउस के पीछे मांट पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण*
मथुरा 7नवंबर26* त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए महावन पुलिस पूरी तरह मुस्तैद *