कानपुर नगर28नवम्बर24*सम्बन्धों को तार तार करने वाले हैवान को पुलिस ने दबोचा
कानपुर। पत्नी के मायके जाते ही वहशी पिता की भूख जाग गई और उसने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। बेटी की चीख सुनकर दादी ने उसे बमुश्किल बाप के चंगुल से आजाद कराया।
ककवन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति शराब का लती है और आए दिन घर में फसाद करता है। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर एक सप्ताह पहले महिला अपने दो बेटों को साथ लेकर मायके चली गई। इस दौरान नौ वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। 25 नवंबर को तन्हाई का लाभ लेकर
वहशी पति की भूख जाग गई और अपनी ही बेटी को हवस का निशाना बनाने का प्रयास किया। बेटी की चीख सुनकर आरोपी की मां और किशोरी की दादी ने बमुश्किल बेटी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। मामले की पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान बेटी द्वारा पुलिस और कोर्ट के समक्ष हैवानियत की आपबीती बयान की। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ बलात्कार, पास्को समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर उसे न्यायालय प्रेषित कर दिया।

More Stories
इटावा17अगस्त26*इटावा में मां-बेटी का डबल मर्डर, गला काटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी*
कानपुर नगर17अगस्त26*काकादेव थाना अंतर्गत शास्त्री नगर चौंकी क्षेत्र विजय नगर में मकान निर्माण विवाद पर चले ईट पत्थर*
उज्जैन17अगस्त26*वर्ष में सिर्फ आज एक दिन के लिए खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ता है आस्था का सैलाब*