कानपुर नगर27सितम्बर25*पति पत्नी के विवादित मामले में काफी जद्दोजहद के बाद पति पत्नी राजी हुए एक साथ रहने को
कानपुर नगर से राजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर। महिला अपराध को लेकर काकादेव पुलिस सख्त है।परिवार परामर्श में शिकायत लेकर आई नीतू वर्मा पुत्री सुमित कुमार निवासी अंबेडकर नगर काकादेव कानपुर नगर ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विपक्षी पति सुमित कुमार आए दिन मेरे साथ मारपीट करते हैं खाना पीना नहीं देते हैं करीब 6 महीने से मैं अपने माता-पिता के यहां रह रही हूं जिस पर डीसीपी सेंट्रल जोन व एडीसीपी सेन्ट्रल जोन कानपुर नगर व एसीपी स्वरूप नगर व प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा अतिरिक्त निरीक्षक उदयवीर सिंह के निर्देशन पर परिवार परामर्श कमेटी प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकरन वर्मा व उ,नि, पवन कुमार सिंह थाना काकादेव कानपुर नगर नित्य चावला व श्रीमती शगुन खट्टर कंचन सिंह के द्वारा विपक्षी को तलब कर काफी देर दोनों बच्चों को समझाया गया लेकिन उत्तेजित होकर दोनों पक्ष अलग-अलग रहने को जिद कर रहे थे फिर भी दोनों पक्षों को अलग-अलग समझाया गया और दोनों पक्ष एक साथ पुरानी बुराइयों को भुलाते हुए एक साथ रहने को तैयार हो गए इस प्रकार दो परिवारों को बर्बाद होने से बचाया गया यह पति-पत्नी विवाह समझौता थाना काकादेव का एक महीने के अंदर दसवां समझौता है इसके पूर्व थाना शिवराजपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकरण वर्मा द्वारा 22 विवादों का समाधान कराया गया था तथा पूर्व नियुक्ति जनपद जालौन में 25 विवादों का समाधान पति-पत्नी विवाद का कराया गया था इस कमेटी का उद्देश्य है कि थाना काकादेव क्षेत्र का कोई भी पति-पत्नी का विवाद माननीय न्यायालय नहीं जाने पाएगा जनता को अदालत की कार्यवाही से व न्यायालय को अदालती प्रक्रिया के बोझ कम करने का प्रयास किया जा रहा है

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 मार्च 26* ईरान के धर्मगुरु की शहादत पर पूर्णिया में उबाल: पप्पू यादव ने इजराइल और अमेरिका को दी चेतावनी
पूर्णिया 4 मार्च 26*पूर्णिया पुलिस की होली से पहले की तैयारी: शांति और सुरक्षा के लिए तैयार।*
शामली 4 मार्च 26*होली के त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने अपने दल बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया