June 18, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर27मई24*पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना सचेण्डी पुलिस को मिली सफालता

कानपुर नगर27मई24*पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना सचेण्डी पुलिस को मिली सफालता

कानपुर नगर27मई24*पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना सचेण्डी पुलिस को मिली सफालता

– पुलिस ने हत्या के प्रकरण में 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

घटना में मृतक ओमजी तिवारी के एक अदद मोबाइल की बरामदगी

-शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धर पकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम दिनांकः 26.05.2023 को थाना सचेण्डी पुलिस को बडी सफलता हांथ लगी। थाना सचेण्डी पुलिस ने मु0अ0सं0 148/2024 धारा 302 भादवि में अज्ञात अभियुक्त को प्रकाश में लाते हुये गिरफ्तार

किया गया।

घटनाक्रम के मुताबिक दिनांकः 07.05.2024 को थाना सचेण्डी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भैरमपुर में तिवारी जी के डेरी फार्म में ओम जी तिवारी पुत्र राजेन्द्र तिवारी नाम के व्यक्त की ईंट से चेहरे पर घातक प्रहार कर व गला घोंटकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने उपरोक्त प्रकरण में तीन टीमे बनाकर अभियुक्त की गिरफ्तारी व केस के खुलासे हेतु प्रयास करना शुरू किया था। लगभग 20 दिन बाद सफलता पुलिस के हाथ लगी और 26.05.2024 को अभियुक्त रोहित गौतम पुत्र राजू निवासी ग्राम अटिया रायपुर झकरगढ़ा थाना रसूलाबाद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद रोहित ने बताया कि रामसेवक पुत्र रामबहादुर निवासी अटिया रायपुर के साथ मिलकर रोहित ने ओमजी तिवारी की हत्या दिनांक 06-07/05/2024 की रात्रि में 02 बजे के बाद हत्या कर दी थी।

हत्या का कारण यह था कि छुन्नू यादव जो कि ग्राम शोभनपुर का रहने वाला है, ने रामसेवक नि० अटिया रायपुर झकरगढ़ा थाना रसूलाबाद कानपुर देहात को बताया था कि दिनांक 06/05/2024 को रामजी तिवारी के पास 07 लाख रूपये हैं उन्ही 07 लाख रूपयों को लूटने के उद्देश्य से मैने व रामसेवक ने मिलकर ईंट से चहरे पर कई प्रहार कर व गला दबाकर ओमजी तिवारी की निर्मम हत्या कर दी थी लेकिन जब कैन्टर का ताला तोड़कर रूपये तलाश किये गये तो उसमे रूपये नही मिले थे। हम दोनो मृतक का मोबाइल लेकर वहाँ से रनिया होते हुए अपने गाँव चले गये थे। मोबाइल को मैने रनिया में स्वीच आफ कर दिया था और वह मोबाइल को रामसेवक ने ले लिया था रामसेवक ने उस फोन में अपने व अपने पत्नी के नाम से जारी सिम उस फोन में डालकर उसे चालू कर दिया था। उक्त मोबाइल फोन सर्विलास की रेडार पर था जैसे ही मोबाइल चालू हुआ तो मेरे द्वारा व सर्विलांस टीम के द्वारा मुखबिर मामूर कर जानकारी करने का प्रयास किया गया। दिनांक 26/05/2024 को उक्त अभि० रोहित मोबाइल को बेचने के लिये चकरपुर सब्जी मण्डी में आया था। जो कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभि० रामसेवक व छन्नू यादव भागे हुये है जिनकी गिरफ्तारी अतिशीघ्र की जायेगी।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-

1. रोहित पुत्र राजू निवासी ग्राम अटिया रायपुर झकरगढ़ा थाना रसूलाबाद कानपुर देहात। आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0 148/24 धारा 302 भादवि थाना सचेण्डी कानपुर नगर। बरामदगीः-

1. अभियुक्त के पास से एक अदद मृतक का मोबाइल हुआ बरामद।

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण:-

1. अति० प्रभारी निरीक्षक जसवन्त सिंह चौहान

2. उ0नि0 शिवप्रताप सिंह (एस०ओ०जी० प्रभारी)

3. उ0नि0 आनन्द कुमार (चौकी प्रभारी सीढी इटारा)

4. उ0नि0यू0टी0 दीपक श्रीवास

5. उ0नि0यू०टी० दिव्या चौहान

6. उ0नि0यू०टी० प्रियंका सिंह

7. हे0का0 राहुल यादव (स्वॉट टीम)

8. का0 अवधेश यादव (स्वॉट टीम)

9. का0 संजय यादव (सर्विलांस सैल)

पुष्कार घोष्णाः- श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय द्वारा उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रूपये नगद से पुरूषकृत किया गया है।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.