कानपुर नगर26मार्च25*लोगों को वापिस मिले अपने खोये हुए मोबाइल फोन*
कानपुर कमिश्नरेट की स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम के प्रयासों से पुलिस उपायुक्त अपराध श्री एस.एम. कासिम आबिदी व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध श्रीमती अंजली विश्वकर्मा के द्वारा 55 खोए हुए मोबाइल फोन उनके धारकों को वापस कराए गए। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस उपायुक्त महोदय ने कहा कानपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम लगातार तकनीकी साधनों के माध्यम से अपराधियों पर नजर रखती है और खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं, यदि आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है तो इसकी शिकायत तत्काल UPCOP ऐप के माध्यम से पंजीकृत करायें।
*#4YearsOf_KanpurPoliceCommissionerate*
*#4YearsOf_Excellence*
*#Smart_Policing*
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,