कानपुर नगर25सितम्बर25*स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आरोग्यधाम अस्पताल में आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
कानपुर नगर से मोनू सिंह की रिपोर्ट यूपीआजतक
भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा (17 सितंबर से 02 अक्टूबर) 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर ने आज श्री रामलला आरोग्यधाम अस्पताल में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बेडशीट, पिलो कवर, सैनिटाइज़र, साबुन सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान की निदेशक महोदया, डॉ. सीमा परोहा ने किया। संस्थान की ओर से प्रोफेसर अशोक कुमार (कृषि रसायन विभाग), वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री बृजेश कुमार साहू, एवं मुख्य डिज़ाइनर श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय, श्री सुनीत कपूर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
अस्पताल की ओर से डॉ. रेखा अग्रवाल, डॉ. ऋचा निगम, डॉ. श्रुति प्रजापति और डॉ. सौरभ कुमार , श्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
डॉ. सीमा परोहा ने कहा :-
“स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में सेवा का भाव है। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा और आगे भी समाजहित में योगदान देता रहेगा।” संस्थान परिवार ने यह संकल्प व्यक्त किया कि “स्वच्छता ही सेवा है, और सेवा ही राष्ट्र निर्माण का आधार है।”
स्वच्छता ही सेवा (17 सितंबर से 02 अक्टूबर) 2025 कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्री रामलला आरोग्यधाम अस्पताल के कर्मचारियो को उनके दिये गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
भवदीय
अखिलेश कुमार पाण्डेय
मुख्य अभिकल्पक
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर
Mobile number 9984364957

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर11अगस्त26*मैसर्स दौलत राम मोहनदास फर्म के फ्राड प्रोपराइटर और KDA अधिकारियों द्वारा ज़मीन के कागजों में किया गया उलट फेर*
नई दिल्ली11अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज 2चैनल पर*आज का राशिफल*