कानपुर नगर25फरवरी25*दुष्कर्म के आरोपी युवक को शिवराजपुर पुलिस ने जेल भेजा
कानपुर बिल्हौर शिवराजपुर में एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित युवक को तीन सप्ताह से तलाश कर रही पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बीती 2 फरवरी को पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि वह पत्नी सहित अपनी एक रिश्तेदार के यहां गया था। उसकी नाबालिक बेटी घर पर अकेली थी। 1 फरवरी को जब वह रिश्तेदार के यहां से वापस लौटा तब घर आने पर उसे पता चला कि 1 जनवरी की शाम उसके घर महिपालपुर गांव निवासी युवक आकाश कठेरिया आकर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक व किशोरी की तलाश शुरू की थी। कुछ दिन बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था लेकिन आरोपित व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। तब से लगातार आरोपों की तलाश कर रही पुलिस ने मंगलवार को सूत्रों से मिली सूचना पर छापेमारी कर आरोपी को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद विधिक कार्यवाही का जेल भेज दिया।
More Stories
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,
मथुरा 17 अक्टूबर 26* 02 अभियुक्तगण को 02 हैरो व रुपए व चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर 2026*लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटे एनएचएम संविदा कर्मी,