कानपुर नगर24अप्रैल*साथियों के साथ नहाने गया युवक नहर में डूबा*
कानपुर। कमिश्नरेट 24 अप्रैल थाना कल्याणपुर अंतर्गत पनकी नहर लोहे के पुल के पास अपने दोस्त के साथ पनकी नहर में नहाने गया किशोर कल्याणपुर आवास विकास तीन पनकी नहर में डूब गया। नहाते समय दो दोस्त डूबने लगे, जिस पर तीसरे साथी ने एक को बचा लिया लेकिन दूसरा दोस्त नहर में पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। लालबंगला निवासी बंटी पुत्र विवेक उर्फ प्रिंस रविवार को अपने बड़े पिता शिवा के पास अर्मापुर (जे,टाइप) और 188 घर आया हुआ था। लालबंगला निवासी 14 वर्षीय विवेक उर्फ प्रिंस रविवार सुबह पनकी नहर पटरी रोड पर अपने दो अर्मापुर के दोस्त 17 वर्षीय नैतिक पुत्र राजेश कुमार व 15 वर्षीय विनय पुत्र राजन के साथ टहलने के लिए घर से निकला था। इस दौरान विवेक उर्फ प्रिंस ने पनकी नहर में नहाने की बात करते हुए छलांग लगा दी। गहराई में चले जाने के कारण प्रिंस को डूबता देख उसे बचाने के लिए विनय ने भी छलांग लगा दी। जिसके बाद विनय भी गहराई में चला गया और दोनों डूबने लगे। जिन्हें बचाने के लिए तीसरे किशोर नैतिक ने नहर में छलांग लगा कर हाथ आए विनय को बचा लिया। वहीं इलाकाई लोगों ने आरोप लगाया कि पनकी नहर में कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इसके चलते यहां पर अक्सर लोगों की डूबने से मौत हो जाती है। सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से प्रिंस को काफी खोजा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पनकी पुलिस भी मुस्तैद बनी रही कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि गोताखोरों की तीन टीमों को लगा कर किशोर की तलाश की जा रही है।

More Stories
बुलन्दशहर१ जुलाई 26* औरंगाबाद मेंन बाजार में नगर पंचायत की लापरवाही के चलते ही दुकानो में भरा बारिश का पानी लोग परेशान
हरदोई १ जुलाई २६ * रिश्तों की मर्यादा भूला जीजा! इंस्टाग्राम पर साली की एडिटेड फोटो पोस्ट करने का आरोप, लाइक्स के चक्कर में पहुंचा थाने
हमीरपुर १ जुलाई २६ * भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने वर्तमान की कुत्सित मानसिकता ने समाज को दो धड़ों में बाँट दिया है।