सूचना विभाग कानपुर नगर
*कार्यालय- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर।*
कानपुर नगर24अगस्त23*09 सितम्बर को प्रातः 10:00 बजे से होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन-शुभी गुप्ता*
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं *माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रदीप कुमार सिंह-II* की अध्यक्षता में प्रातः 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वाद को निस्तारित कराने वाले वादकारियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए सचिव शुभी गुप्ता द्वारा यह भी बताया गया की ऑनलाइन ट्रैफिक चालान संबंधित वादों का निस्तारण वर्चुअल कोर्ट द्वारा किया जाएगा जिसका भुगतान वादकारियों द्वारा घर बैठकर ऑनलाइन माध्यम से किया सकता है।
उक्त राष्ट्रीय लोक में वादकारियों कि किसी भी प्रकार की सहायता हेतु जनपद न्यायालय के मुख्य द्वार पर हेल्पडेस्क स्थापित कराई जाएगी जिस पर वादकारी अपनी समस्या का निवारण करा सकते हैं ।
कानपुर नगर की जनता को अपने मामले उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर द्वारा कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।
—————–

More Stories
पूर्णिया बिहार 1३ अप्रैल 26 सड़क दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों और घायलों को सहायता राशि का 24 घंटे के अंदर किया गया वितरण
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 26 दर्दनाक खबर: अधिवक्ता रईसुल आज़म का निधन, सिविल कोर्ट आज बंद
वाराणसी १३ अप्रैल २६ * श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा – बंद करें पॉलिथीन, पर्यावरण को बनाएं सुंदर और क्लीन”