कानपुर नगर22नवम्बर22*हैंडलूम व्यापारी लापता, पुलिस का रवैया सुस्त कानपुर।*
*नवाबगंज थानाक्षेत्र से एक हैंडलूम व्यापारी संदिग्ध हालात में लापता हो गया। चित्रकूट के बरगढ़ मनका निवासी छोटेलाल उपाध्याय (उम्र – 40 वर्ष) पत्नी रत्ना रोहिणी व तीन बेटियों अवंतिका, आस्था व सात माह की बेटी के साथ नवाबगंज में गंगानगर हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं। 14 नवंबर को वह घर से अयोध्या जाने की बात कहकर निकले थे। उनके घर से जाते ही दो घंटे बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद न तो वह लौटे और न ही उनका मोबाइल ऑन हुआ। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए 16 नवंबर को नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस टालमटोल कर रही है अब तक पुलिस ने तलाश भी शुरू नहीं की है।*

More Stories
बाँदा 22मार्च26*30अप्रैल को उठनी थी डोली, अब आंखों से बह रहे आंसू…*
मिर्ज़ापुर 22 मार्च 26*श्री रामनवमी शोभा यात्रा में 500 कार्यकर्ता करेंगे सुरक्षा संरक्षक
मिर्ज़ापुर 22 मार्च 26*संघ शताब्दी वर्ष एवं हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य मे मीरजापुर मे निकला विराट पथ संचलन