कानपुर नगर22दिसम्बर25*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक संपन्न हुई।
कानपुर नगर *बैठक में जनपद के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए ।
जिलाधिकारी ने सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न करने वाली किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश
देते हुए उपायुक्त प्रशासन व राज्य कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि
बैठक से पूर्व व्यापारियों द्वारा भेजी गई समस्याओं की सूची संबंधित विभागों तक पहुंचाई जाए,
समस्याओं से जुड़े अधिकारियों की उपस्थिति बैठक में सुनिश्चित की जाए,
तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि बैठक से पूर्व एजेंडा बंधुओं पर पहले से समीक्षा सुनिश्चित करे ।
जनपद में जाम की समस्या और ट्रैफिक व्यवस्था हेतु
व्यापार मंडल के प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र ने बताया कि टाटमिल से घंटाघर मार्ग के बीच बंद रास्ते के कारण प्रतिदिन भारी जाम लगता है। जिस पर जिलाधिकारी ने डीसीपी ट्रैफिक को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनपद में
निरंतर हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि चोरी की घटनाओं में वृद्धि से व्यापारी चिंतित हैं।
उन्होंने सुझाव दिया कि
पुलिस अधिकारियों एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों की पृथक बैठक आयोजित की जाए,
पूर्व व्यवस्था की तरह एक एडीसीपी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए जो नियमित रूप से व्यापारियों की समस्याएँ सुने।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन, डीसीपी ट्रैफिक, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी, केस्को, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,