कानपुर नगर,21दिसम्बर24*मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन द्वारा जयपुरिया उपरिगामी सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया गया
मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन द्वारा जयपुरिया उपरिगामी सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अधीक्षण अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, प्रखण्ड कानपुर एवं परियोजना प्रबन्धक, सेतु निर्माण निगम उपस्थित थे। इस सेतु की लम्बाई 992 मी0 है। निरीक्षण के दौरान फूलबाग की ओर कार्य बन्द था, किन्तु सर्किट हाउस की ओर कार्य चल रहा था। सर्विस रोड पर कम्पेक्शन का कार्य किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी के ठेकेदार द्वारा अवगत कराया गया कि सर्विस रोड पर 20 सेमी० मोटाई के कम्पेक्शन है, किन्तु मौके पर खुदाई कराने पर कम्पेक्शन की मोटाई मात्र 10 सेमी० पायी गयी। निर्देश दिये गये कि सर्विस रोड एवं उपरिगामी सेतु के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उपरिगामी सेतु के निकट ठेकेदार फर्म द शेल्टर के द्वारा सेतु निगम में प्रयोग किये जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच हेतु प्रयोगशाला स्थापित की गयी है, जो मानक के अनुरूप नहीं पायी गयी। सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस प्रयोगशाला में मानक के अनुरूप समस्त आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। रेल विभाग द्वारा अपने भाग का कार्य किया जा रहा है। सम्पूर्ण कार्य की गति बहुत धीमी है, जिसे तेजी से पूर्ण करने हेतु सेतु के दोनों सिरों पर कार्य करने तथा श्रमिकों की संख्या बढाने के निर्देश दिये गये। इस सेतु का निर्माण निर्धारित समय-सीमा माह जून, 2025 तक पूर्ण हो सके।
————-

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*