February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर20सितम्बर23*बुढ़वा मंगल महोत्सव की तैयारी में पुलिस प्रशासन व समाजसेवी, संभ्रांत लोगों के साथ बैठक संपन्न*

कानपुर नगर20सितम्बर23*बुढ़वा मंगल महोत्सव की तैयारी में पुलिस प्रशासन व समाजसेवी, संभ्रांत लोगों के साथ बैठक संपन्न*

कानपुर नगर20सितम्बर23*बुढ़वा मंगल महोत्सव की तैयारी में पुलिस प्रशासन व समाजसेवी, संभ्रांत लोगों के साथ बैठक संपन्न

पनकी मंदिर परिसर में संयुक्त पुलिस आयुक्त पश्चिम विजय ढूल के नेतृत्व में आगामी 26 सितंबर को होने वाले पनकी में बुढ़वा मंगल महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंदिर के महंत व क्षेत्र के सभ्रान्त लोगों की बैठक संपन्न हुई ।

*कानपुर महानगर* कानपुर में पनकी क्षेत्र में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्रतिवर्ष भादो माह के अंतिम मंगलवार को मनाए जाने वाला बुढ़वा मंगल महोत्सव की तैयारी के लिए पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन ने कमरकस ली है । इस बार 26 सितंबर को पड़ने वाला बुढ़वा मंगल महोत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण में पुलिस प्रशासन ने बैठक की जिसमें मंदिर के महंत के साथ क्षेत्र के सभ्रान्त लोगों की उपस्थिति रही । थाना पनकी क्षेत्र में पंचमुखी हनुमान मंदिर बुढ़वा मंगल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पनकी क्षेत्र के समाजसेवी व सम्मानित नागरिकों के साथ मंदिर परिसर में मीटिंग की गई वहीं पर सम्मानित नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्थाएं एवं सुविधाजनक दर्शन कराने के संबंध में चर्चा की । पुलिस प्रशासन ने बताया कि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई वी.आई.पी दर्शन नहीं होगें यानी कि किसी भी प्रकार से आने वाले वी.आई.पी लोगों के लिए वीआईपी दर्शन के लिए सिरे से नकार दिया गया है । वहीं पर जिस प्रकार से आम जनमानस दर्शन करेंगे उसी प्रकार से सभी वी.आई.पी भी दर्शन करेंगे किसी भी प्रकार से लाइन व्यवस्था में व्यवधान नहीं होना चाहिए व मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए सुरक्षा पुलिस कर्मियों की संख्या 800 के लगभग रहेंगे पूरी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं किसी भी प्रकार की कोई मेला परिसर में गड़बड़ी नहीं होगी और महिला सिपाही की तैनाती भी की जाएगी मेले में मंदिर परिसर के अंदर व बाहर सभी प्रकार की दुकानें लगाई जाएंगी जो कि फुटपाथ तक ही सीमित रहेंगी उनके द्वारा सड़क पर अतिक्रमण न हो, इसके लिए पहले से जानकारी दे दी जाएगी। मेले में यदि कोई अव्यवस्था होने पर उसके जिम्मेदार मंदिर परिसर में तैनात पुलिस सुरक्षाकर्मी होंगे क्षेत्र में वाहन यातायात व्यवस्था, पार्किंग व प्रकाश व्यवस्था पर सुझाव मांगे गए इस पर कई लोगों ने अपनी बात रख कर शराब ठेके को मेले के दिन पूर्णतया बंद रखने का सुझाव दिया । क्षेत्र की समाजसेवी महिलाओं ने भी मेला में पूर्ण सहयोग का समर्थन किया ।

इस बैठक में संभ्रांत व्यक्तियों में प्रमुख रूप से संजय सिंह ,रमाकांत मिश्रा, दिनेश बाजपेई, अशोक दुबे, सोनू शुक्ला,महिला समाजसेवी में आरती त्रिपाठी ,डॉ प्रियंका सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

Taza Khabar