March 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर20सितम्बर2023*क्राइम रिपोर्ट

कानपुर नगर20सितम्बर2023*क्राइम रिपोर्ट

[20/09, 4:06 pm] Monu shivrajpur: *थाना नर्वल अन्तर्गत एक्सीडेन्ट प्रकरण अपडेट*

आज दिनांक 20/09/2023 को समय करीब 14.00 बजे साई मंदिर के आगे ग्राम रायपुर थाना नर्वल में दो मोटरसाइकिल के आपस में भिड़ जाने के कारण शुभम पुत्र परसुरराम नि0- डोमन पुर थाना महाराजपुर कानपुर नगर व विकास पुत्र राजेंद्र व राज पुत्र अज्ञात नि0- कल्याणपुर कानपुर नगर घायल हो गए । सूचना पर घायलों को मौके से सीएचसी सरसौल इलाज हेतु भेज दिया गया । मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है । लॉ एण्ड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है ।
[20/09, 4:06 pm] Monu shivrajpur: *थाना जूही अपडेट*-

आज दिनांक 20 सितंबर 2023 को *डायल 112* के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की श्रीमती सोनम पत्नी संदीप गौतम निवासी ट्रांसपोर्ट नगर थाना जूही कानपुर नगर ने सूचना दी है कि उनके पिता श्री बड़ेलाल गौतम को पड़ोसियों तुषार एवं तुषार की मां सविता ने कल दिनांक 19 सितंबर 2023 को रात 10:00 बजे करीब मृतक बड़ेलाल के साथ मारपीट की थी, बड़ेलाल के मुंह से खून की उल्टी होने पर उनको उनकी पुत्री सोनम एवं दामाद संदीप गौतम द्वारा रात्रि में हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया था वहां पर आराम न मिलने पर सुबह 6:00 बजे परम पुरवा स्थित हाशमी अस्पताल में इलाज करने के लिए ले गए थे जहां पर आज दोपहर 12:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई है प्रभारी निरीक्षक जूही मय हमराही पुलिस बल के मौके पर मौजूद है, श्रीमती सोनम से तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया गया है, मृतक श्री बड़ेलाल का पंचायत नामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु शव को मोर्चरी भिजवाया जा रहा है,मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
[20/09, 4:06 pm] Monu shivrajpur: *थाना कलक्टरगंज अपडेट*

आज दिनांक 20.09.2023 को समय लगभग 00.39 बजे थाना कलक्टरगंज पर थाना कोतवाली से सूचना प्राप्त हुई कि पुनीत गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी 74/200 धनकुट्टी थाना कलक्टरगंज कानपुर नगर को भाई विनीत गुप्ता द्वारा वास्ते इलाज हेतु मृत अवस्था में यूएचएम जिला अस्पताल में दाखिल किया गया। प्रथम दृष्टया मृतक पुनीत गुप्ता की मृत्यु का कारण किसी जहरीला पदार्थ को खाने से होना बताया गया है। विस्तृत जानकारी हेतु शव को विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर शांति एवं कुशलता है।

Taza Khabar