March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर20दिसम्बर23*कानपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु मण्डलायुक्त ने पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की।

कानपुर नगर20दिसम्बर23*कानपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु मण्डलायुक्त ने पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की।

कानपुर नगर20दिसम्बर23*कानपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु मण्डलायुक्त ने पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की।

कानपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु मण्डलायुक्त अमित गुप्ता ने एक नए विजन के साथ कार्य करने की पहल की है, जिसमें सर्वप्रथम कानपुर दर्शन सिटी टूर शुरू कर दिया गया है, जिसका सफलापूर्वक शुभारम्भ दिनांक 17 दिसम्बर, 2023 को किया जा चुका है, जिसके सम्बन्ध में मण्डलायुक्त सभागार में पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गयी।
मण्डलायुक्त ने कहा कि कानपुर नगर धार्मिक, व्यवसायिक, पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को अपने में समेटे हुए हैं, इन धरोहरों से विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराने हेतु कानपुर भ्रमण आयोजित हो रहा है जिससे छात्र-छात्राएं कानपुर की संस्कृति और इतिहास को जान रहे हैं।
उन्होंने कानपुर दर्शन समन्वयक डॉ सुधांशु राय को कानपुर की समस्त पर्यटक स्थलों पर एक बुकलेट बनाने को कहा जिससे आगे चलकर जनमानस के लिए आयोजित होने वाले कानपुर दर्शन में हर पर्यटक स्थलों का पूर्ण विवरण और उसका आकर्षण गाइड के द्वारा भ्रमण के समय उन्हें प्रभावी रूप से बताया जाए।
मण्डलायुक्त ने कानपुर स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधियों को कानपुर दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था जल्द से जल्द कार्य कर, शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कानपुर दर्शन के हर पर्यटक से फीडबैक प्राप्त कर सिटी टूर को और प्रभावी बनाया जाये। उन्होंने हर पर्यटक स्थलों पर संबंधित विभाग को मूलभूत सुविधाएं पीने का पानी, शौचालय, स्वच्छता इत्यादि पर केंद्रित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पर्यटन के विकास से रोजगार तो बढ़ेगा साथ ही साथ आपसी सौहार्द भी बढ़ेगा।
पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन समिति के समन्वयक डॉ सुधांशु राय ने बताया कि कानपुर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों जैसे कानपुर प्राणी उद्यान, जंगल सफारी, ग्रीन पार्क विजिटर गैलरी, कानपुर बोट क्लब, नाना राव पार्क, वेस्ट टू वंडर पार्क, फूलबाग लाइट एंड साउंड शो, स्पोर्ट्स हब, बिठूर, पेशवा स्मारक, जे0के0 मंदिर, इस्कॉन मंदिर, सुधांशु आश्रम, भीतरगांव, निबिया खेड़ा मंदिर, बिहटा बुजुर्ग, अटल घाट, कचहरी गोरा कब्रिस्तान, स्मार्ट सिटी आई0सी0सी0सी0 केन्द्र, ऑल सोल चर्च, मैसकर घाट, बिठूर के घाट ब्रह्मावर्त, पत्थर घाट इत्यादि को कानपुर दर्शन में समय-समय पर सम्मिलित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कानपुर दर्शन का सम्पर्क नंबर 8429525900 है जिस पर वर्तमान में कोई भी संस्था/स्कूल/महाविद्यालय/क्लब इत्यादि ग्रुप टूर के लिए सम्पर्क कर सकते है।
इस अवसर पर नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी0एन0, निदेशक कानपुर प्राणी उद्यान के0के0 सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार, संयुक्त निदेशक शिक्षा मनोज द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार, मुख्य संचालन अधिकारी सिटी बस डी0वी0 सिंह, पर्यटक अधिकारी अर्जित ओझा, सिंघानिया स्कूल प्रधानाचार्य भावना गुप्ता, डॉ0 शेफाली राज, नीरज श्रीवास्तव, स्मार्ट सिटी प्रतिनिधि राहुल सभरवाल, शशांक दीक्षित, बोट क्लब से अंगद सिंह, विजिटर गैलरी से कुलविन, स्पोर्ट्स हब के0पी0 श्रीवास्तव सहित सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।
—————–

Taza Khabar