कानपुर नगर20जून24*योग दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी*
*योग भारतीय संस्कृति की वो प्राचीन विधा है जो मानव शरीर को नई ऊर्जा से भर देता हैः नन्दी*
*प्रभारी मंत्री नन्दी ने योग दिवस पर लोगों से योगाभ्यास करने की अपील की*
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रभारी मंत्री कानपुर नगर नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी कल दिनांक 21.06.2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रीन पार्क स्टेडियम में सुबह 06.00 बजे से आयोजित योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
प्रभारी मंत्री नन्दी ने प्रभारी जनपद कानपुर नगर के लोगों से विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग शिविर में सम्मिलित होकर योगाभ्यास करने की अपील की। मंत्री नन्दी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की ऐतिहासिक धरोहर योग मानव शरीर की एक ऐसी जरूरत है, जिसके अभ्यास के हजारों फायदे हैं। योग दिवस के अवसर पर सभी से अपील है कि जीवन में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन को बनाए रखने के लिए योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं। योग भारतीय संस्कृति की वो प्राचीन विधा है जो मानव शरीर को नई ऊर्जा से भर देता है।

More Stories
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*
बांदा 31 जुलाई 26 बांदा लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है*
कानपुर नगर31जुलाई26*सीडीओ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।