September 28, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर19जून24*प्रयागराज मंडल में आने वाली रेल समस्याओं, उनके निराकरण और रेल सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

कानपुर नगर19जून24*प्रयागराज मंडल में आने वाली रेल समस्याओं, उनके निराकरण और रेल सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

कानपुर नगर19जून24*प्रयागराज मंडल में आने वाली रेल समस्याओं, उनके निराकरण और रेल सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

आज दिनांक 19.06.2024 को मर्चेंट्स चैम्बर के प्रतिनिधि मंडल से महेंद्र मोदी, सचिव ने मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, प्रयागराज, मंडल के सत्र 2022-23 की प्रथम बैठक में प्रातः 11:00 बजे प्रयागराज मंडल के सदस्यों के साथ भाग लिया।

उपरोक्त बैठक में प्रयागराज मंडल में आने वाली रेल समस्याओं, उनके निराकरण और रेल सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में चैम्बर द्वारा रेल समस्याओं तथा उनके निराकरण और रेल सुविधाओं के लिए निम्नलिखित सुझाव प्रस्तुत किए गए:

1. कानपुर सेंट्रल स्टेशन कैंट साइड सड़क की मरम्मत:
कानपुर सेंट्रल स्टेशन कैंट साइड पर, फेथफुल गंज पुलिस चौकी से लेकर गेट नंबर-4 तक का 250 मीटर सड़क का हिस्सा, जो लखनऊ क्रासिंग पुल से स्टेशन तक है, जर्जर अवस्था में है। इससे लोगों को स्टेशन आने-जाने में कठिनाई होती है और शहर की छवि भी प्रभावित होती है। यह सड़क का हिस्सा रेलवे की संपत्ति है, इसलिए कानपुर कैंट बोर्ड इसकी मरम्मत कराने में असमर्थ है। कृपया इस हिस्से की मरम्मत कराई जाए या फिर इस सड़क का मालिकाना हक कानपुर कैंट बोर्ड अथवा कानपुर नगर निगम को हस्तांतरित करने की व्यवस्था की जाए।

2. वंदे भारत ट्रेन का हाल्ट टाइम बढ़ाना:
गाड़ी संख्या 22435 वंदे भारत का हाल्ट कानपुर स्टेशन में 2 मिनट का है, जो यात्रियों के लिए पर्याप्त नहीं है क्योंकि इस गाड़ी में यात्रियों की संख्या अधिक होती है। सुझाव है कि हाल्ट का समय 2 मिनट से बढ़ाकर 3 मिनट कर दिया जाए।

बैठक अत्यंत सकारात्मक माहौल में हुई और चैम्बर द्वारा दिए गए सुझाव स्वीकार किए गए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन कैंट साइड सड़क की मरम्मत बारिश के मौसम के बाद शुरू कर दी जाएगी। वंदे भारत ट्रेन के हाल्ट टाइम बढ़ाने के संबंध में भी उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दिशा में यथासंभव सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में रेलवे की कानपुर में जो अतिरिक्त भूमि है, उसके व्यावसायिक उपयोग के बारे में भी चर्चा हुई, जिसमे अधिकारियो ने आश्वासन दिया की इस पर पॉलिसी बनी हुई है और उसके अनुसार प्रस्ताव मांगे जायेंगे | साथ ही, रेलवे की भूमि पर कानपुर में पीपीपी मॉडल पर अस्पताल बनाने का भी प्रस्ताव आमंत्रित करेगा |

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.