April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर19अक्टूबर23* नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन (न्यूट्री सीरियल्स) योजनान्तर्गत 27 व 28 अक्टूबर को 02 दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट मेला का आयोजन*

उप कृषि निदेशक चौधरी अरूण कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना-वर्ष 2023-24 की जनपदवार कार्य योजना प्राप्त हुई है, जिसमें योजना के न्यूट्री सीरियल्स घटक के अन्तर्गत मिलेट्स की उन्नति हेतु जागरुगता कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेला (दो दिवसीय) का आयोजन कराये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि उक्त के क्रम में जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेला (दो दिवसीय) का आयोजन दिनांक 27 अक्टूबर एवं 28 अक्टूबर, 2023 को कृषि भवन परिसर, गुमटी नं०-9, रावतपुर, कानपुर नगर में प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा श्रीअन्न (मिलेट्स) फसलों से सम्बन्धित कृषि तकनीकी का व्यावहारिक ज्ञान कृषकों के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी दिया जायेगा। मिलट्स मेले में कृषि से सम्बन्धित विभागों सहित निजी कम्पनियों के स्टाल भी लगाये जायेंगे।
—————-

Taza Khabar