February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर18नवम्बर23*डीएम ने ग्राम रामपुर नरुआ में स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया

कानपुर नगर18नवम्बर23*डीएम ने ग्राम रामपुर नरुआ में स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया

कानपुर नगर18नवम्बर23*डीएम ने ग्राम रामपुर नरुआ में स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा आज बिल्हौर तहसील के अंतर्गत ग्राम रामपुर नरुआ में स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। अटल आवासीय विद्यालय का प्रथम शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ किया जा चुका है, जिसके दृष्टिगत अटल आवासीय विद्यालय के क्लास रूम, स्टाफ रूम, टेक्निकल लैब, बालक /बालिका छात्रावास, किचेन तथा डायनिंग हाल, शौचालय्र तथा विद्यालय प्रांगण आदि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए:-
 उप श्रमायुक्त को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में स्थापित आगन्तुको के लिए जलपान गृह के संचालन की कार्यवाही हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
 उप श्रमायुक्त को निर्देशित किया गया कि अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के माध्यम से विद्यालय परिसर के समस्त भवनों की डीप क्लीनिंग कराई जाए तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सुचारू रूप से कराई जाए।
 प्राचार्य, अटल आवासीय विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि विद्यालय प्रांगण में फॉगिंग कराने के लिए फागिंग मशीन खरीदने हेतु प्रस्ताव उपश्रमायुक्त के माध्यम से प्रस्तुत किया जाए तथा विद्यालय में फागिंग कराए जाने हेतु मानव संसाधन की भी तैनाती सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।
 अधिशाषी अभियंता, निर्माण खंड-2, लो0नि0वि0 यह सुनिश्चित करें कि विद्यालय प्रांगण में स्थापित बास्केटबॉल कोर्ट की फर्स को समुचित रूप से समतल करते हुए कलर्ड मार्किंग की जाए।
 अधिशाषी अभियंता, निर्माण खंड-2, लो0नि0वि0 द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालय परिसर में स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्धारित क्षमता के साथ संचालित करने के सम्बंध में टेस्टिंग सुनिश्चित करें तथा विद्यालय परिसर में बनाए गए रैन वाटर हार्वेस्टिंग संयंत्र को भी सुचारू रूप से क्रियाशील कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, अपर श्रमायुक्त समेत अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Taza Khabar