कानपुर नगर18अक्टूबर23*महिलाओं को दी अधिकारों और सुविधाओं की जानकारी*
कानपुर महानगर 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार थाना पनकी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति का क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है । जहां पहुंची महिलाओं को उनके अधिकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया साथ ही सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे टोल फ्री नंबर सहित अन्य जानकारी दी जा रही है । थाना पनकी के चौकी क्षेत्र एम.आई.जी अंतर्गत दुर्गा पूजा मैदान में शाम 5:00 बजे का कार्यक्रम आयोजन किया गया जहां सैकड़ो महिलाओं ने अपनी उपस्थिति देकर मिशन शक्ति के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों ने कार्यक्रम में पहुंच कर महिलाओं को दिए गए अधिकार के बारे में जानकारी ली गई । इस कार्यक्रम के आयोजन में पहुंची सैकड़ो महिलाओं को उनके दिए गए अधिकार के बारे में अवगत कराया गया साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर एवं सुविधाओं की जानकारी हेतु महिला कांस्टेबल अल्का ने उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों के अलावा पुरुषों को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में ध्यान आकर्षित किया और बताया गया कि यदि आपको कोई परेशान कर रहा है इसके लिए सरकार ने निशुल्क नंबर उपलब्ध कराए हैं जिस पर आप डायल कर सूचना कर सकती है आपकी सुविधा के लिए पुलिस तत्काल उपलब्ध होगी साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना कन्या सुमंगला योजना मातृशक्ति निराश्रित महिला पेंशन योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना राष्ट्रीय पोषण मिशन नारी सुरक्षा नारी सम्मान नई स्वावलंबन सशक्त नारी आज का लाभ के लिए आपको आगे आना होगा और उसकी जानकारी लेकर लाभ ले सकते हैं । इसके अलावा क्षेत्रीय चौकी प्रभारी सुभाष कुमार राजपूत ने अपने चौकी क्षेत्र के अंतर्गत प्रमुख रूप से महिला संबंधी अपराध एवं सुरक्षा व अराजक तत्वों द्वारा यदि आपको परेशान किया जा रहा है। उसकी जानकारी सरकारी नंबर 112, 1090 के अलावा 1076 पर देकर तत्काल पुलिस सेवा का लाभ लेने को बताया गया साथ ही कहा गया यदि आपके क्षेत्र में पास पड़ोस में किसी प्रकार का अराजक तत्वों का जमावड़ा एवं किसी प्रकार की होने वाली घटनाओं के बारे में तत्काल हमारे सीयूजी नंबर पर सूचना देकर अवगत कराने का आग्रह किया गया आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा । वहीं उपस्थित दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने इस आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित होने वाली महिलाओं एवं बच्चों को धन्यवाद दिया और बताया गया की पनकी पुलिस द्वारा हमारी सुरक्षा में 24 घंटे सेवा में तत्पर है किसी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल देकर पुलिस की सुरक्षा का लाभ लिया जा सकता है। थाना पनकी के अंतर्गत आने वाली चौकी क्षेत्र में लगातार सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति दीदी शक्ति योजना के अंतर्गत महिलाओं को किसी प्रकार की होने वाली समस्याओं एवं अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाई जा रही है मिशन शक्ति योजना द्वारा विद्यालयों के पास अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखा जा रहा है जहां विद्यालय की छात्राएं शिक्षा के उपरांत अपने घर पर आने जाने में किसी प्रकार की होने वाली घटनाओं से संघर्ष करने के लिए महिला अधिकारों की जानकारी दी गई कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा वहीं महिलाओं ने एक-एक कर अपनी समस्याएं लोगों के बीच रखी गई जिस पर पुलिस टीम द्वारा शीघ्र निस्तारण करने का वचन दिया गया और हमेशा आपके पास बने रहने का वादा किया गया । इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ पूनम तिवारी, ममता लालदास ,रानी पिंकी, मोनिका ,ब्रनाली , सुतापा, चौकी प्रभारी सुभाष कुमार राजपूत उप निरीक्षक अमित कुमार सहाय हेड कांस्टेबल शिवनाथ सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार उप निरीक्षक महिला रिचा शुक्ला महिला कांस्टेबल अल्का सिंह, रेनू सिंह आदि के साथ दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी गढ़ मौजूद रहे।

More Stories
मुजफ्फरनगर7 अप्रैल 26*स्मार्ट मीटरों के विरोध में भाकियू का हल्ला,
रामपुर7अप्रैल26*पति ने अपनी ही सिपाही पत्नी और बेटे को कार में जिंदा जलाया :
लखनऊ 7 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*